SBI vs Post Office FD: मेहनत की कमाई पर भला कौन तगड़ा रिटर्न नहीं पाना चाहता है। निवेश के लिए मौजूदा समय में काफी ऑप्शन मिल रहा है। एफडी करने पर भविष्य के लिए मोटी रकम भी तैयार होती है। एक तरफ लोगों को निवेश के लिए एसबीआई एफडी का ऑप्शन बेहतर लगता है तो वहीं, दूसरी ओर लोग पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करना सही मानते हैं। दोनों ही विकल्प में निवेश करने पर आपको कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगी चलिए जानते हैं।

SBI की एफडी में निवेश करने पर मुनाफा
अगर आप 5 सालों के लिए स्टेट बैंक में 3 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 6.75 प्रतिशत के हिसाब से आपको कुल 4,14,126 रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे। वहीं, अगर सीनियर सिटीजंस इसमें 5 साल के लिए 3 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा। मौजूदा समय में 5 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें कुल 4,29,678 रुपये मैच्योरिटी पर मिलेंगे।
पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करने पर फायदा
वहीं पोस्ट ऑफिस की बात करें तो मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस में 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में 5 सालों के लिए 3 लाख रुपए का निवेश करने पर मैच्योरिटी पर कुल 4,34,984 रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे। सीनियर सिटीजंस को भी मैच्योरिटी पर इतनी ही रकम मिलेगी तो ऐसे में देखा जाए तो 5 साल की एफडी पर पोस्ट ऑफिस में ज्यादा मुनाफा है।
1 वर्ष की एफडी पर पोस्ट ऑफिस में 6.00% और 2 वर्ष की एफडी पर 7.00% का इंटरेस्ट मिलता है। 3 साल की एफडी पर 7.10% ब्याज मिलेगा वहीं, 5 वर्ष की एफडी पर 7.50% मिलता है।
वहीं, एसबीआई की बात करें तो 1 वर्ष से ज्यादा लेकिन 2 वर्ष से कम एफडी पर 6.80% ब्याज मिलता है। 2 वर्ष से ज्यादा लेकिन 3 वर्ष से कम 7.00% ब्याज मिलता है। 3 साल से ज्यादा लेकिन 5 वर्ष से कम 6.75% ब्याज मिलता है। 5 वर्ष से ज्यादा लेकिन 10 वर्ष तक आपको 6.50% ब्याज ऑफर किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications