नई दिल्ली, सितंबर 12। भारत में एफडी लंबे समय से निवेश के लिए एक बेहतर ऑप्शन रहा है। कोविड काल के बाद एक बार फिर से ब्याज दरें बढ़ने लगी हैं तो निवेशक फिर से एफडी का रुख कर रहे हैं। मगर एफडी के कई फायदों के साथ साथ इसका एक बड़ा नुकसान भी है। वो यह कि आप समय से पहले एफडी में से पैसा नहीं निकाल सकते। यदि आप एफडी तोड़ना चाहें तो बैंक जुर्माना लगाएगा। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी खास योजनाएं भी मौजूद हैं, जिनमें समय से पहले एफडी तुड़वाई जाए तो भी कोई जुर्माना नहीं लगता। यहां हम आपको एसबीआई की एक ऐसी ही एफडी स्कीम की जानकारी देंगे।
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपाजिट स्कीम
देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक स्पेशल एफडी स्कीम की पेशकश करता है। ये है मल्टी ऑप्शन डिपाजिट स्कीम। इसे एसबीआई एमओडीएस भी कहा जाता है। यदि आप इस एफडी स्कीम में निवेश करें और समय से पहले पैसा निकालना चाहें तो आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
जानिए स्कीम की डिटेल
एसबीआई की मल्टी ऑप्शन डिपाजिट स्कीम में निवेश से पहले आपको इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए। ये एक सावधि जमा यानी एफडी स्कीम है। अहम बात यह है कि एफडी आपके सेविंग और करंट अकाउंट से सीधे जुड़ी होगी। सामान्य एफडी से काफी अलग होने के कारण आप अपनी सुविधा के लिहाज से इसमें से कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक इसमें कभी भी पैसा जमा भी कर सकते हैं।
कितनी होती है ब्याज दर
एसबीआई अपनी मल्टी ऑप्शन डिपाजिट स्कीम में निवेशकों को लगभग सामान्य एफडी के बराबर ही ब्याज देता है। सामान्य एफडी की तरह इसमें भी वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ब्याज अधिक मिलता है।
कितनी होगी अवधि
एसबीआई अपनी मल्टी ऑप्शन डिपाजिट स्कीम को एक साल से लेकर पांच साल तक के लिए निवेश करता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी अवधि चुन सकते हैं।
ऐसे निकालें पैसा
एसबीआई की मल्टी ऑप्शन डिपाजिट स्कीम क तहत निवेश की गयी राशि को 1000 के गुणाकों में कितनी भी बार निकाला जा सकता है। बैंक ने इसके लिए कोई भी लिमिट नहीं तय की है। जिन तरीकों से आप अपना पैसा निकाल सकते हैं, उनमें एटीएम, चेक बुक और ब्रांच में जाकर पैसा निकालना शामिल है।
ऑटो स्वीप फैसिलिटी भी मिलेगी
आपको एसबीआई की मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम में ऑटो स्वीप फैसिलिटी भी मिलेगी। इस बात की जानकारी एसबीआई की वेबसाइट पर दी गयी है। आप इस एफडी स्कीम को अपने बचत खाते के साथ जोड़ सकेंगे।
एसबीआई की ब्याज दर
7 दिन से 45 दिन : आम जनता के लिए - 2.90 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 3.40 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन : आम जनता के लिए - 3.90 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.40 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन : आम जनता के लिए - 4.55 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.05 प्रतिशत
211 दिन से 1 वर्ष से कम : आम जनता के लिए - 4.60 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.10 प्रतिशत
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम : आम जनता के लिए - 5.45 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.95 प्रतिशत
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम : आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.00 प्रतिशत
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम : आम जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.10 प्रतिशत
5 वर्ष से 10 वर्ष तक : आम जनता के लिए - 5.65 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.15 प्रतिशत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications