Secured Credit Card: समझदारी और संयम के साथ इस्तेमाल किया जाए तो क्रेडिट कार्ड काफी बेहतरीन विकल्प है, जिससे आपको जरूरत के समय फाइनेंशियल सहारा मिल सकता है। लेकिन कई बार लोगों का क्रेडिट स्कोर कम होने की वजह से या फिर दूसरे किसी कारण की वजह से उन्हें क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर बैंक आपको अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड नहीं दे रहा है, तो आप बैंक से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड की खासियत और इसके फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको बैंक के पास FD जैसी कोई सिक्योरिटी जमा करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका क्रेडिट स्कोर लो होने की वजह से बैंक आपको उठाकर पैसे नहीं दे सकता है। यही कारण है कि बैंक एक सिक्योरिटी अमाउंट जमा करके आपको क्रेडिट कार्ड देता है।

इसे भी आप नॉर्मल क्रेडिट कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर कर सकते हैं। इससे आपका कार्ड अनसिक्योर हो सकता है या फिर आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ाई जा सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट आपके द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी की वैल्यू के बराबर होगा। जैसे अगर आपकी एफडी की वैल्यू 2 लाख रुपए है, तो आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी 2 लाख रुपए तक की या उससे कुछ कम की होगी।
गौरतलब है कि सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड बिना आपका क्रेडिट स्कोर देखे मिल सकता है। इसलिए अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं या फिर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है, तो भी आप सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेकर अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर कर सकते हैं और इसमें क्रेडिट स्कोर देखे बिना आपको कार्ड आसानी से मिल जाता है और लिमिट की भी कोई टेंशन नहीं होती है।
अगर आपने बैंक द्वारा उधार लिए गए पैसे जमा नहीं किया तो उसे आप की सिक्योरिटी में से काट लिया जाता है। इसके साथ ही आपके क्रेडिट स्कोर पर भी इसका खराब असर पड़ सकता है।
ये क्रेडिट कार्ड आम क्रेडिट कार्ड के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं, क्योंकि इसमें सिक्योरिटी जमा करनी होती है। लेकिन इसका फायदा यह है कि इसमें आपको बिना क्रेडिट हिस्ट्री देखेगी काट दिया जाता है, साथ ही आपको लिमिट की कोई टेंशन नहीं आती है।
इसमें आपको रिवॉर्ड पॉइंट का फायदा भी मिलता है। यह क्रेडिट कार्ड बड़ी आसानी से और काफी जल्दी अप्रूव हो जाता है और आपको ज्यादा झंझट का सामना नहीं करना पड़ता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के साथ आपको ग्रेस पीरियड का फायदा भी मिलता है।
ऐसे कई जाने-माने बैंक हैं, जो कि सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक जैसे बड़े प्लेयर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications