Senior Citizen FD Rates: सीनियर सिटीजन हमेशा ऐसी जगह निवेश करने के बारे में सोचते हैं जहां उनका पैसा सेफ रहे और अच्छा रिटर्न मिले। अगर आप भी इन्वेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं, किन बैंकों में अच्छा रिटर्न मिल रहा है, इसमें शामिल हैं पीएनबी, एक्सिस, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक जो ग्राहकों को 7% से 7.75% तक का शानदार ब्याज उपलब्ध करा रही हैं। तो चलिए समझते हैं किस बैंक में है सबसे ज्यादा रिटर्न और आपके लिए बेहतर कौन सा अच्छा विकल्प है।

शानदार सीनियर सिटीजन के लिए एफडी
रिटायरमेंट के बाद हर कोई अपनी बचत पर अच्छा पैसा कमाना चाहता है, तो ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) शानदार और भरोसेमंद विक्लप में से एक है। विशेष रुप से सीनियर सिटीजन के लिए अच्छा है क्योंकी ये सेफ और तय रिटर्न देते हैं।
कुछ समय पहले कई बैंकों ने अपने ब्याज दरों के सेगमेंट में बदलाव किए हैं, तो ऐसे में जानते हैं किस बैंक में सीनियर सिटीजन एफड़ी में सबसे अच्छा ब्याज मिल रहा है। ये हैं टॉप 5 बैंक जो सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज मुहैया करा रहे हैं।
एक्सिस बैंक
इस लिस्ट में एक्सिस बैंक भी है जो सीनियर सिटीजन को 5 से 10 साल के समय वाले फिक्स्ड डिपॉजिट लगभग 7.75 प्रतिशत का सालाना ब्याज दर उपलब्ध करा रहा है। हालांकि, पहले ये दरे नहीं थी नए अपडेट के बाद बैंक ने ये फायदा दिया है।
पंजाब नेशनल बैंक
सीनियर सिटीजन एफडी के लिए पंजाब नेशनल बैंक भी अछूता नहीं है जी हां, क की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 390 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर दे रहा है। ये अपने आप में अच्छा विकल्प है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा भी वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर बेहतर रिटर्न दे रहा है। 444 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर करीब 7.10 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर दे रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
देश की बड़ी बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी सीनियर सिटीजन को 5 से 10 साल की अवधि फिक्स्ड डिपॉजिट पर करीब 7.05 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर उपलब्ध करा रहा है। सही मायने में देखा जाए तो ये लंबे समय के लिए स्थिर रिटर्न के लिए अच्छी स्कीम है।
केनरा बैंक
केनरा बैंक भी सीनियर सिटीजन के लिए 444 दिनों के समय के साथ एफडी पर 7.00 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर दे रहा है। यह सेफ इंवेतसमेंट और तय रिटर्न के लिए अच्छा ऑप्शन है।
एफडी क्या है
FD जिसे फिक्स्ड डिपॉजिट कहा जाता है जो एक सेफ इनवेस्टमेंट प्लान होता है, जिसमें आप एक तय समय के लिए तय रकम को इन्वेस्ट करते हैं। समय कंप्लीट होने पर आपको आपकी रकम के साथ ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, अगर आप चाहें हैं तो ब्याज रकम को हर महीने, तीन महीने या साल में ले सकते हैं। या फिर जब तक के लिए आपकी पॉलिसी है तबतक जमा जमा रहने देंगे तो अच्छा ब्याज मिलेगा।
आखिर क्यों बेहतर है सीनियर सिटीजन के लिए FD?
आपको पता होना चाहिए आम निवेशकों के मुकाबले सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिलता है। इससे न सिर्फ उनकी मंथली इंकम में इजाफा होता है, बल्कि रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल भी मजबूत होते हैं। वहीं, बैंक एफडी पूरी तरह गारंटीड और सेफ इन्वेस्टमेंट माना जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications