Senior Citizen Fixed Deposit: बुजुर्गों को आज भी एफडी योजनाएं अधिक पसंद हैं क्योंकि वे गारंटी और सुरक्षा देने वाली स्कीम पर अधिक भरोसा करते हैं। एफडी बुजुर्गों को उनके मासिक खर्चों को पूरा करने और बुढ़ापे में भी वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करती है।
आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस बैंक के एफडी में निवेश करने पर आपको अधिक रिटर्न मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2024 (अगर रिटेल टर्म डिपॉजिट 2 करोड़ रुपये से कम है)
एसबीआई ने 15 मई, 2024 से कुछ निश्चित अवधि के लिए अपनी एफडी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।
बैंक अपनी 1 साल की FD योजना के लिए 7.30 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करता है और 3 साल की एफडी योजना के लिए, यह 7.25 प्रतिशत दे रहा है। वहीं, 5 साल की सावधि जमा योजना के लिए ब्याज दर 7.50 प्रतिशत है।
आपको बता दें कि 2 करोड़ से कम निवेश पर एसबीआई सीनियर सिटीजंस को 46 दिनों से लेकर 179 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है।
इसके अलावा एसबीआई ने सीनियर सिटीजंस के लिए 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।
इस बैंक ने सीनियर सिटीजंस के लिए 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर 6.50 फीसदी से 6.75 फीसदी कर दिया है। अगर रिटेल टर्म डिपॉजिट 2 करोड़ रुपये से अधिक है)
2 करोड़ से अधिक निवेश पर एसबीआई सीनियर सिटीजंस को 46 दिनों से लेकर 179 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।
इसके अलावा एसबीआई ने सीनियर सिटीजंस के लिए 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है।
बुजर्गों के लिए HDFC एफडी ब्याज दरें 2024
आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक 2 करोड़ रुपए से कम के अमाउंट पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच रिटर्न दे रहा है और 18 महीने से 21 महीने से कम एफडी पर 7.75 फीसदी का सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। मौजूदा ब्याज 9 फरवरी, 2024 से लागू हैं।
देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक 5 साल 1 दिन से 10 साल और 18 महीने से 21 महीने से कम की एफडी योजनाओं में 7.75 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 1 साल की एफडी के लिए ब्याज दर 7.10 फीसदी है।
ICICI Bank में बुजर्गों के लिए एफडी की ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक 15 महीने से 2 साल की अवधि वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक 1 साल की एफडी पर 7.20 फीसदी और 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर 7.50 फीसदी का रिटर्न दे रहा है।
आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक 2 करोड़ रुपए से कम अमाउंड के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज दे रहा है और 15 महीने से 2 साल से कम की एफडी पर बैंक निवेशकों को सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी का रिटर्न दे रहा है।
वहीं, PNB बैंक 2 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक एफडी पर 4 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच रिटर्न दे रहा है और 1 साल पर 7.25 फीसदी, 400 दिनों की एफडी पर 7.75 फीसदी का रिटर्न दे रहा है।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

आज का Financial Raashifal: 06 अप्रैल, 2026 - अनुशासित रणनीति से अल्पकालिक लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications