नई दिल्ली, फरवरी 13। ढेर सारे लोग हैं, जिनको शेयर बाजार में पैसा लगाने पर डूबने का डर रहता है। ऐसे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की हो सकती है। यहां पर हम उस शेयर की जानकारी देने जा रहे है, जिसने केवल 1000 रुपये को कई लाख रुपये बना दिया है। यहां पर निवेशक का कुल रिस्क 1000 रुपये का मान लिया जाए तो रिटर्न के रूप में कई लाख रुपये मिला है।
अगर शेयर खराब निकल जाता तो क्या होता
शेयर बाजार में माना जाता है कि अगर निवेश सही शेयर में नहीं है, तो वह डूब सकता है। ऐसे में अगर किसी का 1000 रुपये का निवेश है, तो वह कितना डूब सकता है। वैसे भी शेयर बाजार के जानकार सलाह भी अच्छे शेयरों में निवेश की देते हैं।
आइये जानते हैं कि यह शेयर कौन सा है, इसने कितना रिटर्न दिया है।
इस शेयर का नाम है अवंती फीड्स लिमिटेड
अवंती फीड्स लिमिटेड के शेयर ने निवेशकों को बहुत ही तगड़ा फायदा कराया है। इस शेयर ने निवेशकों के केवल 1000 रुपये के निवेश को करीब 4 लाख रुपये बना दिया है। आइये जानते हैं कि इसमें कितना समय लगा और कितना रिटर्न मिला।
जानिए अवंती फीड्स लिमिटेड के शेयर का रिटर्न
अवंती फीड्स लिमिटेड का शेयर एक समय पर 2 रुपये से कम के रेट पर ट्रेड कर रहा था। उस जगह से अब तक यह शेयर करीब 36,000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
ऐसे बने 1000 रुपये करीब 4 लाख रुपये
अवंती फीड्स लिमिटेड के शेयर का रेट 11 फरवरी 2010 को बीएसई पर करीब 1.65 रुपये का था। वहीं 11 फरवरी 2022 को इस शेयर का बीएसई पर क्लोजिंग रेट 581.75 रुपये रहा है। वहीं एनएसई पर यह क्लोजिंग रेट 582.15 रुपये का रहा है। इस प्रकार से इस कंपनी के शेयर ने बीते करीब 12 साल में 36000 फीसदी का रिटर्न दिया है। किसी निवेशक ने अगर 11 फरवरी 2010 को इस कंपनी के शेयरों में 1000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3.61 लाख रुपये हो गई है।
जानिए कैसे बन सकते थे करोड़पति
अवंती फीड्स लिमिटेड के शेयर में 1000 रुपये का निवेश करीब 3.61 लाख रुपये हो गया है। अगर ऐसे में किसी निवेशक ने इस शेयर में 12 साल पहले करीब 35000 रुपये का निवेश कर दिया होता, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1 करोड़ रुपये हो गई होती।
वहीं अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 11 फरवरी 2010 को 1 लाख रुपये का निवेश कर दिया होता तो उसकी वैल्यू करीब 3.6 करोड़ रुपये हो गई होती।
जानिए अवंती फीड्स का एक साल का हाई और लो प्राइस का स्तर
अवंती फीड्स का शेयर एनएसई पर बीते 11 फरवरी को 582.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन इस शेयर ने 566.85 रुपय का अपना न्यूनतम स्तर बनाया था और 615.00 रुपये का उच्च्तम स्तर बनाया था। वहीं इस शेयर का एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 410.00 रुपये का रहा है। वहीं उच्चतम स्तर 674.85 रुपये का रहा है। इसके अलावा कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,100 करोड़ रुपये है।
वहीं अवंती फीड्स का शेयर बीएसई पर बीते 11 फरवरी को 581.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन इस शेयर ने 567.10 रुपय का अपना न्यूनतम स्तर बनाया था और 615.00 रुपये का उच्च्तम स्तर बनाया था। वहीं इस शेयर का बीएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 411.85 रुपये का रहा है। वहीं उच्चतम स्तर 675.00 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications