नई दिल्ली, अप्रैल 3। शेयर बाजार में एक अप्रैल को समाप्त हुआ सप्ताह शानदार रहा। शेयर बाजार में अस्थिरता में कमी आई, तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों द्वारा खरीद, औद्योगिक गतिविधियों में तेजी और यूक्रेन-रूस संकट पर कुछ सकारात्मक खबरों के सहारे शेयर बाजार में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। बीते हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,914 अंक चढ़ कर 59,277 पर और निफ्टी 50 517 अंक उछल कर 17,670 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी उछले। प्रत्येक में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीते हफ्ते मेटल और फार्मा को छोड़कर सभी प्रमुख क्षेत्रों में तेजी हासिल की। इनमें ऑटो, बैंक, वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी और इंफ्रा में सबसे अधिक मजबूती आई। जानकारों का मानना है कि अगर यूक्रेन-रूस के मोर्चे पर कोई नकारात्मक खबर नहीं आती है तो बाजार में सकारात्मक रुझान और मजबूती बनी रहने की उम्मीद है। इस दौरान बीते हफ्ते 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 59 फीसदी तक रिटर्न दिया।
यूवाई फिनकॉर्प
यूवाई फिनकॉर्प एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 294.68 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 58.97 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 9.75 रु से 15.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ 15.50 रु पर बंद हुआ। 58.97 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.59 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
एटम वाल्व्स
एटम वाल्व्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 79.20 रु से 116 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 46.46 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 47.85 करोड़ रु है। 5 दिन में 46.46 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 46.46 रु पर बंद हुआ।
अडानी पावर
अडानी पावर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 41.99 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 143.25 रु से 203.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.99 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 78,450.14 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ 203.40 रु पर बंद हुआ।
राज रेयन
राज रेयन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 1.78 रु से 2.46 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 38.20 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 0.56 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 2.46 रु पर बंद हुआ।
एसेंसिव एजुकेयर
एसेंसिव एजुकेयर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 15.40 रु से 20.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.63 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 20.80 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications