नई दिल्ली, अगस्त 15। 13 अगस्त को समाप्त हुए लगातार दूसरे कारोबारी हफ्ते में भारतीय बाजारों में तेजी जारी रही। पॉजिटिव वैश्विक संकेतों और सहायक मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों के बीच घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों ने शेयर बाजार में जम कर निवेश किया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर तक चढ़े। सेंसेक्स और निफ्टी ने 13 अगस्त को 55,487.79 और 16,543.60 के अपने-अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीएसई सेंसेक्स 1,159.57 अंक (2.13 प्रतिशत) बढ़ कर 55,437.29 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 290.9 अंक (1.79 प्रतिशत) बढ़ कर 16529.10 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बीते कारोबारी हफ्ते में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 1 फीसदी और 1.7 फीसदी गिरे। मगर बीएसई लार्जकैप इंडेक्स पिछले हफ्ते 1.5 फीसदी चढ़ा। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को 51 फीसदी तक रिटर्न दिया। जानते हैं उन शेयरों के नाम।
एंटरप्राइज इंटरनेशनल
एंटरप्राइज इंटरनेशनल एक बहुत छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 4.08 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 51.38 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 9.03 रु से 13.67 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की तेजी के साथ 13.67 रु पर बंद हुआ। 51.38 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3 लाख रु से अधिक हो गए। हालांकि तगड़े रिटर्न के साथ साथ शेयर बाजार के जोखिम को भी नजरअंदाज न करें।
प्रीमियर
प्रीमियर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 3.85 रु से 5.49 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 42.60 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 16.67 करोड़ रु है। 5 दिन में 42.6 फीसदी रिटर्न एफडी या बॉन्ड आदि निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी उछाल के साथ 5.49 रु पर बंद हुआ।
आनंदा लक्ष्मी
आनंदा लक्ष्मी का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.35 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 2.85 रु से 4.00 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.35 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1.40 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.5 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 4.00 रु पर बंद हुआ।
डीबी इंटरनेशनल
डीबी इंटरनेशनल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 17.82 रु से 24.94 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.96 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 87.29 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 24.94 रु पर बंद हुआ।
रजनीश वेलनेस
रजनीश वेलनेस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 30.80 रु से 43.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.77 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 20.12 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 43.05 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में जोखिम बहुत है और नुकसान की संभावना कहीं ज्यादा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications