नई दिल्ली, जून 7। शेयर बाजार में जब भारी गिरावट का दौर है, उस वक्त अदानी पावर का शेयर दनादन कमाई करा रहा है। इसमें निवेश कुछ ही समय में कई गुना हो चुका है। वहीं जानकारों का कहना है कि कंपनी के जिस तरह के फ्यूचर के प्लान हैं, उसको देखते हुए कहा जा सकता है यह शेयर अभी भी अच्छा है। आइये जानते हैं अदानी पावर के शेयर के बारे में विस्तार से।
जानिए इस साल अभी तक कितना रिटर्न दिया अदानी पावर के शेयर ने
अदानी पावर का शेयर इस साल जनवरी से अभी तक ही काफी अच्छा रिटर्न दे चुका है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो यह इस जनवरी से लेकर अभी तक करीब 101 रुपये से लगभग आज 300 रुपये के स्तर तक आ चुका है। इस प्रकार से इस शेयर ने करीब 197 फीसदी तक का रिटर्न अभी ही दे दिया है।
जानिए अदानी पावर के शेयर का 1 साल का रिटर्न
जहां तक अदानी पावर के शेयर के 1 साल के रिटर्न की बात है तो यह यह शेयर करीब 135 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं अगर बीते 5 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह शेयर करीब 1100 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
जानिए कितनी तेजी से अदानी पावर के शेयर ने पैसा बढ़ाया
अगर किसी निवेशक ने चालू साल के शुरू में यानी जनवरी 2022 में अदानी पावर के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2.97 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने अदानी पॉवर के शेयर में आज से 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.35 लाख रुपये होगी।
जानिए लम्बे समय में अदानी पॉवर के शेयर का रिटर्न
अदानी पॉवर के शेयर ने लम्बे समय के निवेश करने वालों को भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले अदानी पॉवर के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 11 लाख रुपये हो गई है। यानी पैसा करीब 11 गुना हो चुका है।
जानिए अदानी पॉवर का एक साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर
अदानी पॉवर के शेयर का एक साल का उच्चतम स्तर 344.50 रुपये का रहा है, वहीं इसका 1 साल का न्यूनतम स्तर 70.35 रुपये का रहा है। अदानी पॉवर के शेयर ने 1 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप का स्तर पहली बार अप्रैल 2022 में छुआ था। तब से इसकी मार्केट कैप लगातार 1 लाख करोड़ रुपये की ऊपर बनी हुई है।
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications