नई दिल्ली, फरवरी 15। शेयर बाजार में अगर अच्छे शेयर में निवेश किया जाए और कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाए तो ऐसे ही अच्छे परिणाम मिलते हैं, जैसे दीपक नाइट्राइट के शेयर में देखने को मिला है। इस शेयर में अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो वह अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि अगर किसी ने केवल 1000 रुपये का भी निवेश किया होगा, तो वह लखपति बन गया होगा।
अगर आप इस शेयर के बारे में जानना चाहते हैं और भी जानना चाहते हैं कि आगे इसमें निवेश करके फायदा कमाया जा सकता है या नहीं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
मल्टीबैगर साबित हुआ है दीपक नाइट्राइट का शेयर
दीपक नाइट्राइट का शेयर एक सच्चा मल्टीबैगर साबित हुआ है। जानकारों का कहना है कि यह शेयर अभी भी मुनाफा करा सकता है। दीपक नाइट्राइट का शेयर 1 महीने में 2660 रुपये के स्तर से गिरकर करीब 2042 रुपये के स्तर पर आ गया है। ऐसे में इसमें निवेश का अवसर भी बन रहा है। हालांकि यह शेयर 6 महीने में भी 4 फीसदी गिरचुका है। वहीं यह शेयर 1 जनवरी 2022 से अब तक 2530 रुपये से घटकर 2042 रुपये के स्तर पर आ चुका है। हालांकि यह शेयर के रेट के उतार चढ़ाव की पूरी कहानी नहीं है। आइये जानते हैं इस शेयर कैसे 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है।
जानिए दीपक नाइट्राइट के शेयर का लॉगटर्म का रिटर्न
दीपक नाइट्राइट के शेयर ने बीते एक साल में देखा जाए तो करीब 75 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न बीते 5 साल में करीब 1900 फीसदी का रहा है। इन 5 साल में यह शेयर 103.65 रुपये के रेट से बढ़कर 2042 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा इस शेयर ने बीते 10 साल में अपने को मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक साबित किया है। इस दौरान यह शेयर 15.21 रुपये के स्तर से बढ़ाकर 2042 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 135 गुना कर दिया है।
जानिए दीपक नाइट्राइट के शेयर में कितनी तेजी से बढ़ा पैसा
दीपक नाइट्राइट के शेयर में अगर किसी ने आज से 1 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू गिरकर अब 78000 रुपये है। वहीं अगर किसी ने आज से 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाएं होंगे तो उसकी वैल्यू इस वक्त 96000 रुपये है। वहीं अगर किसी ने आज से 1 साल पहले दीपक नाइट्राइट के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.75 लाख रुपये है। इसके अलावा अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 20 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए दीपक नाइट्राइट के शेयर ने कैसे बनाया करोड़पति
दीपक नाइट्राइट के शेयर में अगर आज से 10 साल पहले किसी ने निवेश किया होगा तो उसको यह शेयर 15.21 रुपये रेट पर मिला होगा। उस दौरान अगर किसी ने दीपक नाइट्राइट के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 1.35 करोड़ रुपये हो गई है।
जानिए आगे कैसा है दीपक नाइट्राइट का भविष्य
जानकारों के अनुसार दीपक नाइट्राइट के शेयर में अभी भी निवेश किया जा सकता है। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार वर्तमान लेवल पर इस शेयर में यानी 2100 रुपये के आसपस निवेश किया जा सकता है। वहीं इस निवेश पर 2000 रुपये का स्टॉपलॉस लगना ठीक रहेगा। अगर लम्बे समय के लिए निवेश करना है तो यह शेयर अभी भी काफी अच्छा है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications