कमाल का शेयर : 35 पैसे से हुआ 100 रु के पार, कराया लाखों का मुनाफा

नई दिल्ली, मार्च 25। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। यह शेयर लगातार कई साल से तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। स्थिति तो यह है कि अगर इन शेयर में समय से कुछ हजार रुपये का निवेश कर दिया गया होता, तो आज वह पैसा कई लाख रुपये हो जाता। आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने केवल 3 साल में ही हजारों फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। आइये जानते हैं इस शेयर के बारे में।

यह है फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर

यह है फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी ने निवेशकों को बीते 3 साल में हजारों प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। यहां पर याद रखने की बात है कि आज से 3 साल पहले इस शेयर को पेनी स्टॉक मानकर लोग निवेश से बच रहे थे।

जानिए फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर का रेट

जानिए फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर का रेट

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स शेयर का रेट आज से 3 साल पहले केवल 35 पैसे था। वहीं फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर इस वक्त करीब 130 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा अगर देखा जाए तो फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने 1 साल के दौरान जहां अपना हाई 216.30 रुपये का बनाया है, वहीं निचला स्तर 4.74 रुपये का रहा है। यानी अगर किसी ने बीते 1 साल के दौरान भी इसे निचले स्तरों पर खरीदा होगा, वह भी इस वक्त काफी फायदे में होंगे।

जानिए फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने कैसे कराई कमाई

जानिए फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयर ने कैसे कराई कमाई

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर 28 मार्च 2019 को मुम्बई शेयर बाजार पर 35 पैसे के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह शेयर इस वक्त करीब 130 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार इस शेयर ने 3 साल में 37,328 प्रतिशत की रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 3 साल पहले 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 3.7 करोड़ रुपये हो गई होगी। वहीं अगर केवल 25,000 रुपये का भी निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू भी करीब 1 करोड़ रुपये होगी।

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का बीते 1 वर्ष का रिटर्न

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का बीते 1 वर्ष का रिटर्न

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर पिछले साल 26 मार्च 2021 को बीएसई पर 4.92 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं अब यह 130 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में निवेशकों को 1 साल के दौरान ही करीब 2500 फीसदी का रिटर्न मिल गया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+