नई दिल्ली, नवंबर 18। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। ऐसा ही एक शेयर ने जिसने इसी साल में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। इस शेयर ने 2021 में ही 1 लाख रुपये के निवेश को 22 लाख रुपये बना दिया है। वहीं जानकार अभी भी इस शेयर में खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। अगर आप भी इस शानदार शेयर के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो यहां से ले सकते हैं।
इस शानदार शेयर का नाम है एक्सप्रो इंडिया
एक्सप्रो इंडिया शेयर इस साल निवेशकों के लिए लकी साबित हुआ है। हालांकि आमतौर पर लोग बड़ी कंपनियों की तरफ ध्यान लगाते हैं, लेकिन कई छोटी कंपनियां भी ऐसी होती है, जो तगड़ा रिटर्न देती हैं। एक्सप्रो इंडिया ऐसी ही कपंनी साबित हुई है। निवेशकों के लिए यह कंपनी मल्टीबैगर साबित हुई है। इस शेयर ने इसी साल में करीब 2100 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। यह एक पॉलिमर प्रोसेसिंग कंपनी है।
जानिए कहां से कहां पहुंच गया एक्सप्रो इंडिया का शेयर का रेट
एक्सप्रो इंडिया के शेयर का रेट नवंबर 2020 की शुरुआत में करीब 33 रुपये के स्तर पर था। यह शेयर आज 734.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुआ। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार अभी भी यह शेयर काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है। इन जानकारों के अनुसार एक्सप्रो इंडिया के शेयर्स में अगर थोड़ी गिरावट आए आप इसमें खरीदारी कर सकते हैं। इस शेयर में जानकार बता रहे है कि 650 रुपये के आसपास फिर से खरीदारी की जा सकती है।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ एक्सप्रो इंडिया का शेयर का रेट
एक्सप्रो इंडिया का शेयर आज एनएसई पर 734.85 रुपये के रेट पर बंद हुआ। आज यह शेयर 10.15 रुपये यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। आज इस शेयर ने 720.00 रुपये का निन्मस्तर पर और 757.00 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। वहीं इस शेयर ने एक साल में न्यूनतम स्तर 33 रुपये का और उच्चतम स्तर 814.45 रुपये का बनाया है।
जानिए कैसा मिला है रिटर्न
एक्सप्रो इंडिया का शेयर लगातार निवेशकों को फायदा करा रहा है। बीते 1 महीने में यह 669 से बढ़कर 734.85 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार निवेशकों को करीब 8 फीसदी का फायदा हो रहा है। वहीं बीते 6 महीने में एक्सप्रो इंडिया के शेयर का रेट 118.70 रुपसे से बढ़कर 734.85 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार करीब 500 फीसदी का फायदा हो चुका है। वहीं एक साल में एक्सप्रो इंडिया के शेयर का रेट 33.75 रुपये से बढ़कर 734.85 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार करीब 2100 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ता पैसा
अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले एक्सप्रो इंडिया के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.08 लाख रुपये हो गई है। वहीं छह माह पहले अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया गया होगा तो उसकी वैल्यू अब 6 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी ने इस शेयर में 33.75 रुपये के स्तर पर निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू 22 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होगी।
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

RBI रेपो रेट का असर: अब पैसा कहां लगाएं?

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications