नई दिल्ली, अक्टूबर 24। पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार नीचे फिसला। बीते हफ्ते विदेशी और घरेलू सभी निवेशकों ने जम कर बिकवाली की, जिससे शेयर बाजार नीचे फिसला। सप्ताह के आखिर में निफ्टी 50 223.65 अंक की गिरावट के साथ 18,114.90 पर बंद हुआ और बीएसई सेंसेक्स 484.33 अंक की गिरावट के साथ 60,821.62 पर बंद हुआ। 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में बैंक को छोड़ कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट आई। इनमें प्रत्येक में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। मगर 5 शेयर ऐसे रहे, जिनमें 91 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। आइए जानते हैं उन शेयरों की डिटेल।
पारस डिफेंस
पारस डिफेंस एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 4724.86 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.31 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 633.25 रु से 1,211.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 1211.50 रु पर बंद हुआ। 91.31 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.82 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
अरिहंत फाउंडेशंस
अरिहंत फाउंडेशंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 25.85 रु से 48.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 88.20 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 41.84 करोड़ रु है। 5 दिन में 88.20 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 48.65 रु पर बंद हुआ।
रेल विकास निगम
रेल विकास निगम भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.23 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 30.70 रु से 43.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.23 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8,976.01 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की मजबूती के साथ 43.05 रु पर बंद हुआ।
आईआरबी इंफ्रा
आईआरबी इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 212.05 रु से 293.15 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 38.25 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 10,302.76 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 293.15 रु पर बंद हुआ।
सुनेडिसन इंफ्रास्ट्रक्चर
सुनेडिसन इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 52.85 रु से 71.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 31.92 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 71.10 रु पर बंद हुआ। शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 1,42,880.11 करोड़ रुपये कम हुई है। सबसे ज्यादा घाटा हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस और टीसीएस ने कराया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications