नई दिल्ली, जून 12। 10 जून को समाप्त सप्ताह में शेयर बाजार ने तीन सप्ताह की तेजी का सिलसिला तोड़ दिया और 2 प्रतिशत से अधिक गिरा। मुद्रास्फीति जोखिम, ग्रोथ को लेकर चिंता, तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की बिक्री ने बाजार को कमजोर किया। शुक्रवार का कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के लिए सबसे बुरा रहा। ये एक ही दिन में 1,000 से अधिक अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,466 अंक या 2.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,303 पर और निफ्टी 50 382.5 अंक या 2.3 प्रतिशत गिर कर 16,202 पर बंद हुआ। हफ्ते के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.1 प्रतिशत गिर गया। पर फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जो बीते कारोबारी हफ्ते के 5 दिनों में ही 90 फीसदी से अधिक तक उछले। आगे जानिए उन शेयरों की डिटेल।
एस्सार सिक्योरिटीज : 90.67 फीसदी
एस्सार सिक्योरिटीज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 14.30 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 90.67 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 5.25 रु से 10.01 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 10.01 रु पर बंद हुआ। 90.67 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.90 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
ट्री हाउस एजुकेशन : 83.41 फीसदी
ट्री हाउस एजुकेशन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 8.98 रु से 16.47 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 83.41 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 68.97 करोड़ रु है। 5 दिन में 83.41 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की मजबूती के साथ 16.47 रु पर बंद हुआ।
डिलिजेंट मीडिया कॉर्प : 45.63 फीसदी
डिलिजेंट मीडिया कॉर्प भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 45.63 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 2.52 रु से 3.67 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.63 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 41.79 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.4 फीसदी की मजबूती के साथ 3.67 रु पर बंद हुआ।
ग्लोबल कैपिटल : 45.59 फीसदी
ग्लोबल कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 4.08 रु से 5.94 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 45.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 14.7 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ 5.94 रु पर बंद हुआ।
केसीएल इंफ्रा : 42.33 फीसदी
केसीएल इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 2.15 रु से 3.06 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.33 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.06 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.79 फीसदी की तेजी के साथ 3.06 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications