नई दिल्ली, जनवरी 16। 14 जनवरी को समाप्त हुए लगातार चौथे सप्ताह के लिए शेयर बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया। बेंचमार्क सूचकांकों में 2.5 प्रतिशत की बढ़त आई। बीते 4 सप्ताहों शेयर बाजार में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले हफ्ते कंपनियों के सकारात्मक नतीजों के साथ-साथ अच्छे वैश्विक संकेतों और आईटी प्रमुख कंपनियों के बिजनेस कमेंट्स से सपोर्ट मिला। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,478.38 अंक बढ़ कर 61,223 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 443 अंक ऊपर 18,255.75 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2.4 फीसदी और 3 फीसदी की तेजी रही। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को 90 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।
आरटीसीएल
आरटीसीएल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 26.28 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.43 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 11.44 रु से 21.90 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 21.90 रु पर बंद हुआ। 91.43 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
दौलत सिक्योरिटीज
दौलत सिक्योरिटीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 24.85 रु से 41.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 67.20 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 20.78 करोड़ रु है। 5 दिन में 67.20 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 41.55 रु पर बंद हुआ।
साधना नाइट्रोकेम
साधना नाइट्रोकेम भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 65.21 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 67.40 रु से 111.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 65.21 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,178.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 111.35 रु पर बंद हुआ।
चॉइस इंटरनेशनल
चॉइस इंटरनेशनल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 159.35 रु से 249.40 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 56.51 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 992.73 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 14 फीसदी की तेजी के साथ 249.40 रु पर बंद हुआ।
वासवानी इंटरनेशनल
वासवानी इंटरनेशनल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 18.70 रु से 29.20 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 56.15 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 87.60 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 29.20 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच शेयर बाजार में अस्थिरता रह सकती है। इसलिए अच्छे शेयर चुन कर ही निवेश करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications