नयी दिल्ली। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देते हुए एफडी पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। देश के सबसे बड़े बैंक ने सभी अवधियों के लिए एफडी पर 0.40 फीसदी या 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करने का ऐलान किया है। एसबीआई की नई एफडी दरें आज यानी 27 मई से लागू हो गई हैं। बता दें कि मई महीने में ये दूसरी बार है जब एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। एफडी पर ब्याज दर कम होने का साफ मतलब है कि एसबीआई ग्राहकों को सावधि जमा पर कम फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं एसबीआई की अलग-अलग एफडी अवधि के लिए ब्याज दर अब कितनी रह गई है।
एसबीआई की एफडी के लिए नई (27 मई से लागू) ब्याज दरें :
- 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 2.9 फीसदी (मौजूदा दर : 3.3 फीसदी)
- 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 3.9 फीसदी (मौजूदा दर : 4.3 फीसदी)
- 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.4 फीसदी (मौजूदा दर : 4.8 फीसदी)
- 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.4 फीसदी (मौजूदा दर : 4.8 फीसदी)
- 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 5.1 फीसदी (मौजूदा दर : 5.5 फीसदी)
- 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.1 फीसदी (मौजूदा दर : 5.5 फीसदी)
- 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.3 फीसदी (मौजूदा दर : 5.7 फीसदी)
- 5 से 10 साल : नई ब्याज दर 5.4 फीसदी (मौजूदा दर : 5.7 फीसदी)
एसबीआई की वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरें :
- 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 3.4 फीसदी (मौजूदा दर : 3.8 फीसदी)
- 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 4.4 फीसदी (मौजूदा दर : 4.8 फीसदी)
- 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.9 फीसदी (मौजूदा दर : 5.3 फीसदी)
- 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.9 फीसदी (मौजूदा दर : 5.3 फीसदी)
- 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 5.6 फीसदी (मौजूदा दर : 6 फीसदी)
- 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.6 फीसदी (मौजूदा दर : 6 फीसदी)
- 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.8 फीसदी (मौजूदा दर : 6.2 फीसदी)
- 5 से 10 साल : नई ब्याज दर 6.2 फीसदी (मौजूदा दर : 6.5 फीसदी)
पहले कितनी घटाई थी ब्याज दर
मई में इससे पहले एसबीआई ने 3 साल तक की एफडी के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी। तब बैंक की नई ब्याज दरें 12 मई से लागू हुई थीं। हालांकि कुछ एफडी अवधियों पर ब्याज दरें घटाने के अलावा बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास एफडी स्कीम SBI Wecare Deposit लॉन्च की है। ये वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट योजना है, जो 30 सितंबर तक वैध रहेगी। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल या इससे अधिक की रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 30 बेसिट पॉइंट्स अधिक प्रीमियम दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications