नयी दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बुरी खबर है। पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती की गयी है। कर्मचारी भविष्य निधि संस्था या ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर में 15 आधार अंकों की कटौती कर दी है। 2019-20 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.50 फीसदी होगी, जो 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी थी। अगर आप सैलेरी पेशा हैं तो इसका सीधा असर आपके पीएफ जमा पर मिलने वाले रिटर्न पर पड़ेगा। पीएफ पर ब्याज दर घटाने का फैसला आज हुई ईपीएफओ की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में लिया गया है।
क्या है वजह
पीएफ जमा पर ब्याज दर में कटौती का मुख्य कारण है आर्थिक सुस्ती के चलते ईपीएफओ की डेब्ट मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स पर कमाई प्रभावित होना, जिनमें सरकारी प्रतिभूतियां और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं। ईपीएफओ का 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश है, जिसमें से डीएचएफएल और आईएलएंडएफएस में भी 4,500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। ईपीएफओ अपनी वार्षिक राशि का डेब्ट बाजार में 85 फीसदी और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के माध्यम से इक्विटी में 15 फीसदी निवेश करता है। 31 मार्च 2019 तक ईपीएफओ ने इक्विटी में 14.74 फीसदी रिटर्न के साथ 74,324 करोड़ रुपये का कुल निवेश किया है।
कितनी रही है ब्याज दर
- 2012-13 : 8.5 फीसदी
- 2013-14 : 8.75 फीसदी
- 2014-15 : 8.75 फीसदी
- 2015-16 : 8.8 फीसदी
- 2016-17 : 8.65 फीसदी
- 2017-18 : 8.55 फीसदी
- 2018-19 : 8.65 फीसदी
- 2019-20 : 8.50 फीसदी
6 करोड़ से अधिक लोग होंगे प्रभावित
ईपीएफओ के इस फैसले 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक प्रभावित होंगे। हालांकि अभी श्रम मंत्रालय को इस मामले पर वित्त मंत्रालय की सहमति लेनी होगी। वित्त मंत्रालय सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य छोटी बचत योजनाओं, जिनमें सार्वजनिक भविष्य निधि और डाकघर बचत योजना शामिल, के बराबार ही ईपीएफ पर ब्याज दर देने के लिए श्रम मंत्रालय को प्रोत्साहित कर रहा है।
यह भी पढ़ें - EPFO Portal : ऐसे करें अपने अकाउंट में लॉग-इन, उठाएं कई सेवाओं का लाभ
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications