नई दिल्ली। शेयर बाजार के बारे में लोगों की धारणा थोड़ा अच्छी नहीं है। लोगों को लगता है कि यहां पर निवेश किया गया पैसा डूब जाता है। हालांकि सच्चाई इससे काफी अलग है। शेयर बाजार निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न देता है। यह रिटर्न इतना ज्यादा होता है कि बैंक या गोल्ड इसका मुकाबला नहीं कर पाता है। यह रिटर्न कितना हो सकता है यह जानना हो तो इसी से अंदाजा लगा लें कि 10 रुपये का एक शेयर 28,000 रुपये से ज्यादा का भी हो सकता है। अगर आपको भरोसा न हो तो यहां पर इस शेयर के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आइये जानते हैं कि यह शेयर कौन सा है और कितने समय में दिया है इतना रिटर्न।
श्री सीमेंट का है यह शेयर
शेयर बाजार में सीमेंट सेक्टर की एक नामी गिरामी कंपनी है श्री सीमेंट। इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को बहुत ही तगड़ा रिटर्न दिया है। श्री सीमेंट कंपनी का शेयर 1990 में केवल 10 रुपये का था। आजकल यह शेयर 28,000 रुपये से ज्यादा का है। इस प्रकार इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 2800 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 1990 में श्री सीमेंट के 1000 रुपये में 100 शेयर लिए होंगे, तो इनकी वैल्यू इस वक्त 28 लाख रुपये से ज्यादा की है।
जानिए श्री सीमेंट ने शर्ट टर्म में कितना दिया है रिटर्न
एक तरफ देश और दुनिया महामारी से परेशान चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार पिछले साल इसके चलते भारी गोता लगा रहा था। लेकिन बाद में शेयर बाजार में तेजी आने लगी और शेयर बाजार के सेंसेक्स ने इस दौरान 50,000 अंक का स्तर छू लिया था। इस 1 साल के दौरान ही श्री सीमेंट के शेयर ने 17,000 रुपये के स्तर से 28,000 रुपये के स्तर का आंकड़ा छू लिया।
5 साल में निवेश को कर दिया ढाई गुना
श्री सीमेंट के शेयर ने पिछले 5 साल के दौरान भी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने श्री सीमेंट के शेयर में पिछले 5 साल के दौरान निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू करीब ढ़ाई गुना हो गई है। आज से 5 साल पहले श्री सीमेंट का शेयर करीब 12,000 रुपये का था, जो आज 28,000 रुपये से ऊपर चल रहा है।
जानिए गोल्ड या एफडी में निवेश पर कितना मिलता पैसा
अगर किसी ने श्री सीमेंट के शेयर की जगह एफडी में 1990 में एफडी में 1000 रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू 10,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा होती। एफडी की यह वैल्यू तब होती औसतन इस एफडी पर 1990 से आज तक 8 फीसदी का रिटर्न मिला होता। वहीं अगर किसी ने गोल्ड में 1990 में 1000 रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 15,000 रुपये होती है। 1990 के आसपास सोने का भाव करीब 3,200.00 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार 1000 रुपये में 1990 में 3 ग्राम से थोड़ा ज्यादा सोना खरीदा जा सकता था। इस सोने की वैल्यू आज के रेट पर करीब 15,000 रुपये होती है। यानी शेयर बाजार जैसा रिटर्न कहीं भी नहीं मिल पाता है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications