Silver Hallmarking: 1 सितंबर से देश में पैसों के लेनदेन से जुड़े कई नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसका असर सीधे आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। इन तमाम बदलावों में एक बदलाव चांदी के आभूषणों यानी ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दिया गया है।

यानी अब सोने (GOLD) की तरह चांदी में भी हॉलमार्क का निशान होगा। हालांकि, चांदी के लिए हॉलमार्किंग को फिलहाल अनिवार्य नहीं किया गया है। आप चाहें तो दुकानदार से बिना हॉलमार्क वाली चांदी या हॉलमार्क वाली चांदी की ज्वेलरी ले सकते हैं। बता दें कि गोल्ड में अनिवार्य हॉलमार्किंग 2021 में ही लागू है।
नई गाइडलाइन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की तरफ से जारी किया गया है। सिल्वर पर होने वाला हॉलमार्किंग गोल्ड के पैटर्न पर होगा। इसके गाइडलाइन के लिए छह प्योरिटी के ग्रेड्स तय किए गए हैं। इन छह ग्रेड के आधार पर चांदी की हॉलमार्किंग होगी। तो आइए जानते हैं कि आम लोगों पर चांदी की हॉलमार्किंग से क्या असर होने वाला है...
कौन-कौन से हैं ये 6 ग्रेड्स?
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड यानी ग्रेड तय किए हैं।
पहला ग्रेड - 990 का है।
दूसरा ग्रेड - 970 का है।
तीसरा ग्रेड - 925 का है।
चौथा ग्रेड - 900 का है।
पांचवा ग्रेड - 835 का है।
छठा ग्रेड - 800 का है।
चांदी की हॉलमार्किंग की पहचान कैसे होगी?
हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर भी 6 अंकों का यूनिक कोड होगा, जिससे ये मालूम करने में आसानी होगी कि आप जो चांदी खरीद रहे हैं, वो कितना शुद्ध है।
BIS के मुताबिक, चांदी की ज्यूलरी पर दी गई हॉलमार्किंग में 3 अहम चीजें शामिल होंगी। इसमें सबसे पहले बीआईएस का निशान होगा और इसके साथ 'SILVER' लिखा होगा। इसके ठीक आगे, चांदी का ग्रेड लिखा होगा जैसे- 800, 835, 900, 925, 970 और 990। 990 ग्रेड वाला चांदी सबसे शुद्ध चांदी होगा।
चांदी में हॉलमार्किंग का क्या फायदा होगा?
चांदी की ज्वेलरी पर अब गोल्ड की तरह छह डिजिट का HUID नंबर अंकित किया जाएगा, जिससे सिल्वर हॉलमार्किंग में पारदर्शिता आएगी और लोगों में भरोसा आएगा। हॉलमार्किंग का फायदा यह होगा कि कंज्यूमर्स को बीआईएस केयर में वेरीफाई एचयूआईडी फीचर से अपने प्रोडक्ट की सिल्वर के प्रोडक्ट की जांच कर सकेंगे। फर्जी या मिलावटी सिल्वर ज्वेलरी से वो बच पाएंगे और साथ ही प्योरिटी ग्रेड के हिसाब से साफ तौर से लेवलिंग की जाएगी जिससे आपको बेहतर चांदी मिल पाएगी।
सिल्वर बाजारों में जो नकली उत्पाद आपको दिखते होंगे, छोटे शहरों में 50% चांदी वाले प्रोडक्ट आपको बेच दिए जाते हैं और दाम लिया जाता है 90% प्योरिटी वाली... तो ये सब चीजों से आप बच पाएंगे।
इसको अलावा एचयूआईडी डाटा बीआईएस सेंट्रल डेटाबेस में रहेगा जिससे आप पूरी जानकारी हॉलमार्किंग से जुड़ी हुई, शुद्धता से जुड़ा हुआ, चांदी कहां बनी हुई है... तमाम डिटेल्स आपको मिल जाएंगी।
What Is Hallmarking? हॉलमार्किंग क्या होता है?
हॉलमार्किंग, बीआईएस की तरफ से क्वालिटी का सर्टिफिकेट है। बीआईएस की यह स्कीम सुनिश्चित करता है कि सिल्वर कानूनी मानकों के अनुसार बनी है।
What Is HUID? एचयूआईडी क्या है?
एचयूआईडी 6 अंकों का अल्फा न्यूममेरिक यूनिक कोड है। हॉलमार्किंग के दौरान ज्वेलरी पर इसे अंकित किया जाता है और हॉलमार्किंग में कैरियर के साथ छह अंकों का कोड भी डाला जाता है। तो ये छह अंकों का अल्फा न्यूरमिक कोड है जिसके आधार पर आप जांच कर सकते हैं कि चांदी प्योर यानी शुद्ध है या नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications