नई दिल्ली। गोल्ड की देखादेखी चांदी भी तेजी काा रुख बनाए हुए है। आज चांदी के रेट में काफी तेजी दर्ज की गई। चांदी में तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और सोने का रेट बढ़ना है। जैसे जैसे सोना लगातार शिखर चढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे चांदी भी चमकती जा रही है। देश के वायदा बाजार में चांदी गुरुवार को 74000 रुपये प्रति किलो के स्तर के पार चली गई है। जानकारों का कहना है कि यह जल्द ही अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इस हफ्ते में चांदी करीब 1000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है। चांदी का सबसे सक्रिय वायदा अनुबंध बीते सप्ताह 31 जुलाई को 64,984 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जबकि गुरुवार को 74768 रुपये प्रति किलो तक उछला।
एमसीएक्स में बढा 2750 रुपये रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में गुरुवार को दोहपर में पिछले सत्र से 2750 रुपये यानी 3.83 फीसदी की तेजी के साथ 74,643 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव 74,768 रुपये प्रति किलो तक उछला। जोकि 9 साल का सबसे उंचा स्तर है। बता दें कि 25 अप्रैल, 2011 को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 76,600 रुपये प्रति किलो तक चला गया थाए जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। वहीं एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में 442 रुपये यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 55540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला, जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
अंतराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रहा रेट
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 15.40 डॉलर यानी 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 2052.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 2,052.70 डॉलर प्रति औंस तक उछला। पिछले सत्र में सोने का वायदा भाव कॉमेक्स पर 2057.50 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जोकि अब तक रिकॉर्ड स्तर है। वैश्विक बाजार में हाजिर में सोने का भाव 2050.02 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था। कॉमेक्स पर चांदी के सितंबर अनुबंध में पिछले सत्र से 2.84 फीसदी की तेजी के साथ 27.655 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले चांदी का भाव कॉमेक्स पर 27.723 डॉलर प्रति औंस तक उछला। कॉमेक्स पर चांदी का भाव अप्रैल 2011 में रिकॉर्ड 49.83 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।
ये है विदेशी मुद्रा का हाल
दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र से 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 92.70 पर बना हुआ था। डॉलर इंडेक्स 18 मई को 100.43 तक चढ़ा था, लेकिन उसके बाद से लगातार डॉलर में कमजोरी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : Gold : अचानक रेट बढ़ने की ये हैं 10 बड़ी वजहें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications