नई दिल्ली, दिसंबर 12। अगर सही शेयर में निवेश किया जाए, तो बहुत ही अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। शेयर बाजार में ऐसे ढेर सारे शेयर हैं, जिन्होंने लोगों को आसानी से करोड़पति बना दिया है। आज हम आपको ऐसे ही शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक साल में ही वारे न्यारे कर दिए हैं। इस शेयर में लगाया गया 1000 रुपये जहां 1 लाख रुपये बन चुका है, वहीं 1 लाख रुपये का निवेश 1 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।
अगर आप इस अच्छे शेयर के बारे में पूरी तरह से जानना चाहते हैं, तो यहां पर जानकारी ले सकते हैं।
ये है सिम्प्लेक्स पेपर का शेयर
सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों पर छप्पर फाड़ कर पैसा बरसाया है। इस शेयर में आज से 1 साल पहले लगाया गया केवल 1000 रुपये आज की तारीख में करीब सवा लाख रुपये हो गया है। वहीं इस शेयर में आज से 1 साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये अब करीब सवा करोड़ रुपये हो गया है। यह शेयर वाकई में एक मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है। सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर की कीमत बीते साल 31 जुलाई को केवल 54 पैसे थी। वहीं यह शेयर आज यानी 10 दिसंबर को 66.35 रुपये के स्तर पर बढ़कर बीएसई में बंद हुआ है। इस प्रकार इस शेयर ने निवेशकों का पैसा 1 साल में करीब 110 गुना कर दिया है।
आइये जानते हैं सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर के रेट के बारे में
सिम्प्लेक्स पेपर ने बीते हफ्ते करीब 21.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर का रेट बीते 1 महीने में 22.30 रुपये से बढ़कर 66.35 रुपये पर आ गया है। वहीं अगर बीते 6 महीने का हाल लिया जाए तो इसका रेट 2.87 रुपये के स्तर से बढ़कर 66.35 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं अगर बीते 1 साल में देखा जाए तो सिम्प्लेक्स पेपर शेयर का रेट 84 पैसे से बढ़कर 66.35 रुपये हो गया है।
जानिए निवेशक कैसे बने करोड़पति
सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में निवेश करने वालों बीते लगभग 1 साल में तगड़ा फायदा मिला है। अगर किसी ने आज से 1 सप्ताह पहले सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में 47.25 रुपये के स्तर पर 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू करीब 1.21 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी ने 1 महीने पहले सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2.55 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब 20 लाख रुपये हो गई है।
अब जानिए करोड़पति बनने का सफर
अगर किसी ने आज से 1 साल पहले सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 68 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी ने आज से 16 महीने पहले (जुलाई 2020) सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में 54 पैसे के स्तर पर 1 लाख लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1.32 करोड़ रुपये के आसपास होगी।
अगर किसी ने सिम्प्लेक्स पेपर के शेयर में बीते साल जुलाई में केवल 1 हजार रुपये भी लगा दिया होगा तो वह भी लखपति बन गया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications