नई दिल्ली, मई 28। अगर किसी निवेशक के पास लंबी अवधि का नजरिया है तो म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दी जाती है। पर म्यूचुअल फंड निवेशकों को ऐसी स्कीमों में निवेश नहीं करना चाहिए, जिनमें जोखिम अधिक हो। क्योंकि आपकी सेविंग्स खत्म कर सकते हैं। इसलिए यदि किसी निवेशक की निवेश अवधि 20 या 25 साल या उससे अधिक की है, तो बेहिचक म्यूचुअल फंड में निवेश करें। अच्छी बात यह है कि इतने लंबे समय में आपकी छोटी-छोटी निवेश राशि एक बड़ा फंड बन जाएगी। यहां हम आपको बताएंगे कि 500 रु का मासिक निवेश 30 साल तक में कितना बन सकता है।
एसआईपी है बेस्ट
म्यूचुअल फंड में एसआईपी निवेश का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। दूसरी बात यह है कि लंबी अवधि में अधिकतर फंड्स का सालाना एसआईपी रिटर्न 12 फीसदी या इससे ज्यादा रह सकता है। हम यहां इसी रिटर्न के आधार पर निवेश राशि की गणना करेंगे। एसआईपी का फायदा यह भी है कि आपको बाजार में डायरेक्ट निवेश के जोखिम का सामना नहीं करना होता।
20 साल का फंड
यदि आप 500 रुपये की मंथली एसआईपी शुरू करते हैं तो एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार 12 फीसदी सालाना औसत रिटर्न पर करीब 5 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। इनमें आपका 20 साल में कुल निवेश 1.20 लाख रु होगा। जबकि अनुमानित रिटर्न का राशि 3.79 लाख रुपये होगी। यदि आपको ज्यादा रिटर्न मिला तो ये राशि बड़ी हो सकती है।
25 साल का फंड
एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक 500 रुपये की एसआईपी यदि 25 साल तक जारी रखी जाए तो आप करीब 9.5 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। इसमें आपका 25 साल में कुल निवेश 1.50 लाख रुपये होगा, जबकि अनुमानित रिटर्न की राशि करीब 8.5 लाख रु रुपये होगी।
30 साल का फंड
एसाईपी कैलकुलेटर के मुताबिक 500 रुपये की एसआईपी 30 साल तक जारी रखने पर 17.65 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। इसमें आपका 30 साल में कुल निवेश 1.80 लाख रुपये होगी, जबकि अनुमानित रिटर्न राशि 15.85 रुपये होगी।
ये है शानदार स्कीम
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि इस तरह के म्यूचुअल फंड लंबे समय में कितना अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ये एक स्मॉल-कैप निवेश स्कीम है। पिछले सात वर्षों में, इस योजना में 10,000 रु मासिक एसआईपी 17.58 लाख रु हो गयी है। पिछले 3 वर्षों में, इस स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड एसआईपी ने लगभग 24.70 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न और लगभग 94 प्रतिशत एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। इस अवधि में सालाना कैटेगरी रिटर्न करीब 22 फीसदी है। पिछले 5 सालों में इस फंड ने 17.45 सालाना रिटर्न दिया है जबकि इस अवधि में इसका कुल रिटर्न 123.68 फीसदी रहा है। इस अवधि में कैटेगरी रिटर्न 13.60 फीसदी रहा है। इसी तरह, 16 सितंबर 2010 को अपनी स्थापना के बाद से, इस म्यूचुअल फंड योजना ने लगभग 20 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न दिया है, जबकि इस अवधि में इसका पूर्ण रिटर्न 750 प्रतिशत से अधिक है। अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले इस योजना में 10,000 रु प्रति माह एसआईपी मोड में निवेश किया होता, तो यह इस अवधि में 5.86 लाख रु हो जाते। अगर निवेशक ने 5 साल पहले 10,000 रु की मासिक एसआईपी शुरू किया होती, तो यह आज 10.49 लाख रु हो गयी होती।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications