How to get 1 lakh rs pension every month: रिटायरमेंट के बाद हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसे किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर शुरू से बचत और सही जगह निवेश किया जाए तो पैसों की कोई दिक्कत नहीं होती है।
आप हर महीने 1 लाख रुपए का पेंशन पाना चाहते हैं तो आप एसआईपी के जरिए आसानी से पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं यह कैसे मुमकिन है।

ऐसे मिलेगी 1 लाख रुपए की पेंशन
अगर आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 1 लाख रुपये तक का पेंशन चाहिए तो आपको इसके लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना होगा।
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आपको 30 साल की उम्र में निवेश करना स्टार्ट करना है और अगले 30 सालों तक निवेश करते हैं तो आप अपने बुढ़ापे के लिए एक अच्छा फंड जोड़ सकते हैं।
अगर आप इस समय हर महीने लगभग 56,660 रुपये निवेश करते हैं तो आपका कुल फंड 2 करोड़ रुपये का होता है। इस फंड पर 12 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है यानी आपको रिटायरमेंट के समय हर महीने 1 लाख रुपये पेंशन मिल जाएगा।
बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की कमी
अगर आप हर महीने 25,000 रुपए एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में जमा करते हैं, तो आप 15 सालों में कुल 45,00,000 रुपए का निवेश करेंगे। SIP Calculator के अनुसार देखें तो 12 फीसदी की दर से आपको इस पर 81,14,400 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे।
इस तरह 15 साल बाद आप कुल 1,26,14,400 रुपए के मालिक बन जाएंगे। वहीं अगर रिटर्न 15 फीसदी का मिला तो आप 1,69,21,577 रुपए के मालिक होंगे।
एसआईपी में निवेश करने पर मिलेंगे कई सारे फायदे
लंबे समय की एसआईपी में आपको रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है, ऐसे में मार्केट का जोखिम कम हो जाता है।
इसके अलावा कंपाउंडिंग के चलते लंबे समय की एसआईपी में आपको काफी फायदा होता है। लंबे समय में एसआईपी में मिलने वाला ब्याज किसी भी अन्य स्कीम की से काफी अच्छा होता है।
SIP में औसतन 12 फीसदी का रिटर्न माना जाता है, वहीं कई बार इससे भी ज्यादा मिल जाता है।
ऐसे में आपकी रकम बहुत तेजी से बढ़ती है, लेकिन अगर आप SIP के जरिए कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपको रकम भी थोड़ी ज्यादा निवेश करनी पड़ेगी।
आपको बता दें कि अगर आप एसआईपी में निवेश करना चाहते है, तो आपको बहुत सोचने की जरूरत नहीं है, हर महीने महज 500 रुपए जमा करके आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
जब आपकी इनकम बढ़ जाए तो आप इस अमाउंट को अपनी सुविधा अनुसार बढ़ा भी सकते है। इसके अलावा एसआईपी में करीब 12 फीसदी तक औसतन रिटर्न मिल जाता है और कई बार ये इससे ज्यादा भी होता है। ऐसे में एसआईपी के जरिए अच्छा फंड तैयार कर सकते है।
आपको बता दें कि जब आप समय-समय पर निवेश करते हैं तो आपको रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 06 अप्रैल, 2026 - अनुशासित रणनीति से अल्पकालिक लाभ उठाएं

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

Retirement Plannig: सरकार दे रही है गारंटीड पेंशन...हर महीने ₹55 जमा करें, बुढ़ापे में पाएं ₹3000 पेंशन!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications