SIP Investment Calculation: पैसों को निवेश करने के कई सारे तरीके होते हैं। शेयर मार्केट से लेकर बैंक एफडी तक, लोग अपने पैसों को अलग-अलग तरह से इन्वेस्ट करके बढ़िया रिटर्न हासिल करते हैं। एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) भी निवेश का एक तरीका है। इसमें जोखिम होता है लेकिन आपको रिटर्न भी अच्छा मिलता है।
यह जरूरी नहीं है कि आप म्यूचुअल फंड्स में आप एकमुश्त ही इन्वेस्ट करें। आप एसआईपी के जरिए हर महीने भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज हम आपको एसआईपी कैलकुलेशन के माध्यम से बताएंगे कि कैसे सिर्फ 500 रुपये की एसआईपी से 1 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं।

500 रुपये की एसआईपी से बनेगा 1 लाख रुपये का फंड (SIP Investment Plan)
एसआईपी(SIP investment calculation) पर एवरेज 12% का ब्याज मिलने की संभावना होती है। मान लीजिए आप हर महीने 500 रुपये का निवेश एसआईपी में करते हैं। 10 साल के लिए हर महीने 500 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो कुल निवेश राशि 60,000 रुपये होगी और इसपर 12 फीसदी के ब्याज के हिसाब से आपको लगभग 56,170 रुपये का रिटर्न मिलेगा। 10 साल के बाद आपके पास कुल 1 लाख 16 हजार 170 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
1000 रुपये की एसआईपी से मिलेगा 2 लाख का फंड (SIP Investment Tips)
अगर आप 1000 रुपये को हर महीने 10 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो आप आसानी से 2 लाख रुपये का मोटा फंड बना सकते हैं। 10 साल के लिए निवेश की गई ये राशि कुल 1,20,000 रुपये हो जाएगी। इसमें मिलने वाला रिटर्न 1,12, 339 रुपये होगा और कुल रिटर्न आपको 10 सालों के बाद 2,32, 339 रुपये हो जाएगा।
एसआईपी में निवेश करने के फायदे (SIP Investment Benefits)
एसआईपी(Systematic Investment Plan) में निवेश करने के कई फायदे हैं। इनमें से पहला फायदा ये है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार, निवेश की अवधि मासिक, तिमाही या छमाही का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा जब भी आपको जरूरत पड़े तो आप इस एसआईपी को रोक भी सकते हैं और अपनी एसआईपी से पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी इनकम बढ़ रही तो आप एसआईपी में पैसों का निवेश भी बढ़ा सकते हैं और वेल्थ क्रिएशन कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको एसआईपी में निवेश किए हुए पैसों पर जो ब्याज मिलता है उस ब्याज पर भी ब्याज दिया जाता है। इसलिए एसआईपी को लॉन्ग टर्म के लिए करना चाहिए ताकि कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा आपको ज्यादा मिल सके। एसआईपी में निवेश करने पर आप बचत की आदत बना पाएंगे और आसानी से अपने लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications