SIP Investment Calculation: छोटे निवेशकों के बीच सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना काफी लोकप्रिय हो गया है। इसमें आप छोटी रकम से निवेश शुरु कर सकते हैं और साथ ही तगड़ा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। अगर आप पहले से ही म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, तो आप SIP के फायदों को समझना बहुत जरूरी है। म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के निवेश से सबसे ज़्यादा रिटर्न मिलता है।

10,000 रुपये की एसआईपी पर मिलेगा इतना रिटर्न
एसआईपी पर विचार करने वालों के लिए, यह समझना जरूरी है कि समय के साथ अलग-अलग मासिक निवेश कैसे बढ़ सकते हैं। मान लीजिए कि आपको एसआईपी पर 12% कंपाउंड इंटरेस्ट मिल रहा है। ऐसे में आप 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी करते हैं तो 20 सालों में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते है। इसी तरह, 20,000 रुपये मासिक निवेश करने से आपको 12 प्रतिशत ब्याज के साथ 15 सालों में उसी लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
25,000 रुपये की एसआईपी करने पर मिलेगा इतना रिटर्न
अगर आप अपनी मासिक SIP को 25,000 रुपये तक बढ़ाते हैं, तो आप 12% CAGR पर केवल 14 सालों में 1 करोड़ रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, 50,000 रुपये का मासिक निवेश आपको केवल 9 सालों में 1 करोड़ रुपये जमा करने की अनुमति दे सकता है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड निवेश निश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं देते हैं। ये रिटर्न बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अलग-अलग हो सकते हैं।
किसी भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना उचित है। वे आपकी वित्तीय स्थिति और जोखिम को ध्यान में रखते हुए ही आपके वित्तीय लक्ष्यों के पूरा कर सकते है।
इसके अलावा बाज़ार के रुझानों के बारे में जानकारी रखना भी निवेश के ऑप्शन बनाने में सहायता कर सकता है।एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक आसान तरीका प्रदान करता है, बस संभावित जोखिम को समझना आपके लिए एक जरूरी प्वाइंट है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications