SIP Investment Benefits: पैसे को अगर बढ़ाना है तो निवेश बहुत जरूरी है। लेकिन आपको उस निवेश से कितना फायदा मिलेगा, ये आपके निवेश के करने के तरीक पर भी निर्भर करता है। आज कल मार्केट में सैकड़ों इनवेस्टमेंट स्कीम्स मौदूज हैं, लेकिन इनमें सही स्कीम का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। अगर हम बात करें मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले निवेश के तरीकों के बारे में तो, इनमें अगर आप एफडी में निवेश करते हैं, तो आपको ज्यादा फायदा नहीं होता है, लेकिन पैसे सुरक्षित रहते हैं। वहीं दूसरा ऑप्शन शेयर मार्केट है, जहां फायदा जबरदस्त होता पर नुकसान का खतरा भी होता है। लेकिन एसआईपी में निवेश करने पर आपको बेहतर रिटर्न मिलता है और मार्केट का खतरा भी कम होता है।
SIP में निवेश के फायदे
सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान में अगर आप पैसे लगाना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो आपको 12 से 15 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा इसमें शेयर मार्केट के मुकाबले नुकसान होने का खतरा भी कम रहता है। इसके अलावा आप एसआईपी के जरिए छोटी-छोटी रकम म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करके इसे तगड़ा अमाउंट बना सकते हैं। एक कैलकूलेशन के मुताबिकत आप 4 लाख 20 हजार रुपए का निवेश करके 60 लाख रुपए से भी कहीं ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं।

समझें इस SIP इनवेस्टमेंट की कैलकुलेशन
अगर आपको इस एसआईपी के जरिए मोटे पैसे कमाने हैं तो आपको हर महीने मात्र 1000 रुपए का इनवेस्टमेंट करना है। लेकिन ये निवेश आपको 25 साल की उम्र से शुरू करना होगा और 60 साल तक करना होगा। यानी ये निवेश कुल मिलाकर 35 साल तक का होगा।
अगर आप 20 हजार रुपए महीना की नौकरी भी कर रहे हैं, तो ये इनवेस्टमेंट ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन है।
अगर आप हर महीने 1000 रुपए का निवेश कर रहे हैं, तो यह 1 साल में 12000 रुपए होगा। इस तरह अगर आप लगातार 35 साल तक निवेश करते रहेंगे तो आपका कुल इनवेस्टेड अमाउंट यानी जमा की गई रकम 4 लाख 20 हजार रुपए के आस पास होगी।
मिलता है कंपाउंडिंग का फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसे डालते हैं, तो आपको कंपाउंड इंट्रेस्ट मिलता है। इसका मतलब है कि आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इस तरह अगर आप 35 साल में म्युचुअल फंड का एवरेज 12 प्रतिशत कैलकुलेट करते हैं, तो आपको 61 लाख रुपए के कुछ कम ब्याज मिलता है। इसमें अगर आप 4,20,000 रुपए जोड़ देते हैं, तो आपका टोटल अमाउंट 65 लाख के आस पास तक पहुंच जाता है।
इस तरह बढ़ा सकते हैं फायदा
अगर आप इस अमाउंट को बढ़ाने चाहते हैं, तो अपनी सैलरी में बढ़ोतरी के साथ हर साल अपनी कुल एसआईपी का 10 प्रतिशत बढ़ाते जाइए। इससे आपका फायदा और भी ज्यादा हो सकता है। इसके लिए आपको एसआईपी के दूसरे साल में 1000 का 10 प्रतिशत यानी 100 रुपए बढ़ाने होंगे। इसके बाद दूसरे साल आपको 1100 रुपए का निवेश करना है। फिर तीसरे साल आपको इसमें 110 रुपए और जोड़ कर अपने एसआईपी अमाउंट को बढ़ाना है। ऐसे आप 1 करोड़ रुपए के आस पास तक का फंड क्रिएट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications