Power Of SIP: घर खरीदने के लिए होम लोन लेना आजकल काफी आसान काम हो गया है। अगर आपके क्रेडिट स्कोर के साथ सैलरी ठीक-ठाक है तो, बड़ी आसानी से होम लोन लेकर घर खरीद सकते हैं। लोन लेने के बाद उसे चुकाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अगर अपने लंबे समय तक का लोन लिया है तो उसके ऊपर आपको ज्यादा ब्याज भी चुकाना पड़ सकता है।
कई बार तो 30 साल का लोन लेने पर आपको मकान की कीमत से 2 गुना तक ज्यादा ब्याज ही देना पड़ता है। लेकिन आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में पैसे निवेश करें तो बड़ी आसानी से होम लोन की रकम के बराबर पैसे निकाल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

हालांकि इस प्रक्रिया को समझने के लिए आपको पहले यह समझना होगा किअगर आप मकान दे रहे हैं, तो आपको कितने समय में कितना ब्याज देना पड़ता है।
होम लोन पर कितना देना होता है ब्याज
अगर आपने किसी बैंक से 30 लाख रुपए का होम लोन 25 साल के टाइम पीरियड के लिए लिया है। साथ ही इस लोन पर आप 9.55 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाया जा रहा है, तो 25 साल के अंदर आपको बैंक को लगभग 79 लाख 95000 की रकम का भुगतान करना होगा। वहीं 20 के टेन्योर में ये रकम 67 लाख रुपए ये थोड़ी ज्यादा होगी। अगर आप इस टाइम पीरियड को घटाकर 15 साल का कर लेते हैं तो आपको हजार 56 लाख 55 हजार रुपए के आसपास की रकम देनी होगी।
म्युचुअल फंड से कैसे रिकवर होगा यह अमाउंट
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि अगर सिप या एसआईपी के जरिए एक गोल बनाकर म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट किया जाए और उसमें उतना ही अमाउंट इन्वेस्ट किया जाए तो उचित समय में सही फंड रेडी हो सकता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आपको म्युचुअल फंड से होम लोन के पैसे निकालने हैं, तो आपको बैंक की किस्त शुरू होने के साथ म्युचुअल फंड में भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए। इस दौरान आप लोन में दी जा रही ईएमआई का 20 से 25 फीसदी हिस्सा म्युचुअल फंड में एसआईपी के जरिए इन्वेस्ट कर सकते हैं।
हालांकि म्युचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन होता है इसलिए अगर आप एक्सपर्ट की सलाह से इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो जबरदस्त फायदा हो सकता है।
आप मान लीजिए अगर आपने 9.55 फीसदी के सालाना ब्याज पर 30 लाख रुपए का लोन लिया है और इसे चुकाने का समय 20 साल का समय रखा है, तो आपका कुल अमाउंट 67,34,871 के आसपास होगा। 20 साल में इस अमाउंट को भरने के लिए आपको लगभग 28000 रुपए हर महीने देने होंगे।
समझें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का कैलकुलेशन
जैसा कि हमने आपके ऊपर बताया अगर आप 28,000 रुपए की ईएमआई दे रहे हैं, तो उसका 25 प्रतिशत यानी लगभग 7000 रुपए आपको म्युचुअल फंड स्कीम में डालते रहना है। इस रकम को आपको लगातार 20 साल तक जमा करना है। इस साल में आपका टोटल अमाउंट 16,80,000 रुपए के आसपास हो जाएगा। इस पर अगर आप 12 परसेंट सालाना की दर से ब्याज जोड़ते हैं तो आपको कुल 70 लाख 9 हजार रुपए मिलेंगे। ऐसे में आपका प्रिंसिपल अमाउंट समेत ब्याज का पूरा पैसा माफ हो जाएगा और करीब 300000 एक्स्ट्रा भी आपको मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications