SIP VS RD: निवेशको के बीच अब धीरे-धीरे म्यूचुअल फंड एसआईपी भी पॉपुलर होने लगा है. वहीं आरडी (RD) में लोग कई सालों से निवेश कर रहे हैं. चलिए आज जानते हैं कि अगर आप म्यूचुअल फंड एसआईपी और आरडी में 5000 रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 5 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा और किसमें में आपको ज्यादा फायदा होगा.

एसआईपी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund Sip) में निवेश करने के लिए बेहतर विकल्प है. आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में किस्तों में पैसे जमा कर सकते हैं. हालांकि शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव म्यूचुअल फंड एसआईपी पर भी पड़ता है.
एसआईपी और आरडी दोनों को ही लंबे समय में निवेश के लिए बेहतर माना जाता है. इन दोनों में भी आप हर महीने छोटी रकम जमाकर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. हालांकि मुनाफे के लिहाज से एसआईपी को बेहतर कहा जाता है.
लेकिन म्यूचुअल फंड में अवधि पूरा होने पर कितना रिटर्न मिलेगा. इस बात का अंदाजा लगा पाना तोड़ा मुश्किल होता है. क्योंकि म्यूचुअल फंड में मिलने वाले रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है. वहीं आरडी में कितना रिटर्न मिलने वाला है. ये आप बड़े आसानी से पता लगा सकते हैं.
आरडी में आपको पहले से ही पता होता है कि आपको अवधि पूरा होने पर कितना रिटर्न मिलने वाला है.
अगर आप गारंटी रिटर्न चाहते हैं, तो आपके लिए आरडी सही विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आप ज्यादा से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और रिस्क लेने के लिए तैयार है, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी आपके लिए सही विकल्प रहेगा.
5 साल के लिए 5000 रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा?
आरडी (RD) - आप बैंक या पोस्ट ऑफिस किसी के जरिए भी आरडी में निवेश कर सकते हैं. बैंक में आप 1 से 10 साल के लिए आरडी में पैसे जमा कर सकते हैं. वहीं पोस्ट ऑफिस में आप 5 साल के लिए आरडी में पैसे निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में आपको 6.7% फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है.
मान लीजिए आपने पोस्ट ऑफिस आरडी में 5 साल के लिए 3,00,000 रुपए निवेश किए, तो आपको 6.7 फीसदी के हिसाब से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. वहीं पांच साल में आप आरडी में 3 लाख रुपये जमा 3,56,830 रुपये का फंड बना पाएंगे.
SIP में 5000 रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप SIP में 5 साल के लिए हर महीने 5000 रुपये निवेश करते हैं. तो आपको 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से आपका रिटर्न 1,12,432 रुपये बनता है. ये रिटर्न ज्यादा भी हो सकता है. वहीं देखा जाएं तो एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न आरडी की तुलना में डबल है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications