SIP vs Step-Up SIP: शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी से निवेशकों की रुचि म्यूचुअल फंड SIP की तरफ बढ़ गया है, जोकि रेगुलर निवेश का एक आसान तरीका है. यही वजह है कि SIP में इनफ्लो तेजी से बढ़ा है. मार्च 2024 में SIP के जरिए रिकॉर्ड 1,99,219 करोड़ रुपए का निवेश किया गया.
आगे भी SIP को लेकर अच्छा ही माहौल लग रहा है. ऐसे में निवेशक अपनी छोटी-मोटी सेविंग से भी मोटी रकम तैयार कर सकते हैं. क्योंकि लॉन्ग टर्म की SIP में कम्पाउंडिंग का जबरदस्त फायदा होता है. वहीं, SIP के जरिए कम समय में ही फाइनेंशियल गोल पूरा किया जा सकता है.
इसके लिए स्टेप-अप एसआईपी (Step-Up SIP) का अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जैसे अगर 1 करोड़ रुपए का मोटा फंड तैयार करने का टारगेट है, तो सामान्य SIP और स्टेप-अप SIP के जरिए इसे पूरा किया जा सकता है...
सामान्य SIP में निवेश से तैयार होगा बड़ा फंड
निवेशक रेगुलर SIP के जरिए 1 करोड़ रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि मंथली निवेश किया जाए. अगर निवेशक 12 साल तक मंथली 45 हजार जमा किया जाए तो मैच्योरिटी रकम 1.04 करोड़ रुपए तैयार हो जाएगा. इसमें निवेशक की ओर से निवेशित रकम 5400000 रुपए होंगे, जबकि 12% CAGR के दम पर 50.55 लाख रुपए शामिल है.

स्टेप-अप SIP में जल्दी बनेंगे करोड़पति
अब अगर निवेशक Step-Up SIP के जरिए निवेश शुरू करता है तो 10 साल में 1 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो जाएगा. Step-Up SIP Calculator के मुताबिक, मंथली 30 हजार निवेश किया जाए, जिसमें हर साल 10% स्टेप-अप किया हो, तो 12% CAGR से महज 10 साल में 1.01 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो जाएगा. इस फंड में निवेश के 57,37,473 रुपए और अनुमानित कैपिटल गेन 43,85,506 रुपए शामिल हैं.
कम्पाउंडिंग का तगड़ा फायदा
स्टेप-अप SIP में निवेशित रकम पर कम्पाउंडिंग का फायदा मिलेगा. दरअसल, आमदनी बढ़ने के साथ महंगाई भी बढ़ती है. इसलिए आय बढ़ने के अनुपात में निवेश की रकम भी बढ़ाना चाहिए. इससे कम्पाउंडिंग का तगड़ा फायदा होगा. इसलिए हर साल अपने निवेश को रिव्यू करें. SIP को स्टेप-अप करना चाहिए. SIP करते समय भी आप स्टेप-अप का ऑप्शन ले सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications