नई दिल्ली, मई 22। बैंक डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में भले ही आप 5 साल के लिए पैसा रखें, मगर इस समय आपको बड़े बैंकों में केवल 5.5 फीसदी तक ही ब्याज दर ऑफर की जाएगी। दूसरी बात आपके रिटर्न पर टैक्स लगेगा। अब यदि आप सबसे अधिक वाले टैक्स ब्रैकेट में हैं, तो आपका रिटर्न बहुत कम रह जाएगा। इसलिए एफडी के बजाय आपको दूसरे निवेश ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए। डेब्ट निवेश ऑप्शनों में एक है नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी। इनमें आपको एफडी से कहीं अधिक ब्याज मिल सकता है। हम यहां तीन बेस्ट एनसीडी की जानकारी देंगे।
Mutual Fund : साल भर में 84.8 फीसदी बढ़ा दी दौलत, इस स्कीम ने बरसाया पैसा
एनसीडी कहां से खरीदें और वे कितने सुरक्षित हैं?
एनसीडी को शेयर एक्सचेंजों से खरीदा जा सकता है और यदि आप उन्हें सही कीमतों पर खरीदते हैं, तो आप निश्चित रूप से एफडी से अधिक रिटर्न कमा सकते हैं। जहां तक सुरक्षा का सवाल है तो एनसीडी सुरक्षित और असुरक्षित दोनों हो सकते हैं। पहले जारी हो चुके अधिकतर एनसीडी सुरक्षित रहे हैं। आगे जानिए एएए या एए रेटिंग वाले एनसीडी की डिटेल, जिनमें आपको एफडी से अधिक ब्याज भी मिलेगा।
ये हैं बेस्ट एनसीडी
एनसीडी की एक मैच्योरिटी भी होती है। मैच्योरिटी आपको ब्याज सहित पैसा मिल जाता है। इस समय ब्रिटानिया के डिबेंचरों पर 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ब्रिटानिया के डिबेंचर 1 अगस्त 2022 को मैच्योर होंगे। इसी तरह श्रीराम ट्रांसपोर्ट एन2 डिबेंचरों पर 9.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। ये डिबेंचर 1 फरवरी 2023 को मैच्योर होंगे। आखिर में बता दें कि इडेलवाइज हाउसिंग एन5 डिबेंचरों पर 9.57 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। ये डिबेंचर 1 जुलाई 2026 को मैच्योर होंगे।
जानिए निवेश पर कितना होगा फायदा
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कि आप श्रीराम ट्रांसपोर्ट एनसीडी के 1000 रुपये की फेस वैल्यू वाले एनसीडी को 1050 रुपये में खरीदते हैं। यदि आप 1 लाख रुपये खर्च करते हैं, तो आपको 95 एनसीडी मिलेंगे। इन 95 एनसीडी पर, हर साल मिलने वाला ब्याज 8883 रुपये होगा, जिससे आपकी यील्ड (रिटर्न) लगभग 8.88% हो जाएगी। रिटर्न कम इसलिए है, क्योंकि आपको एनसीडी फेस वैल्यू के बजाय मौजूदा रेट पर खरीदना होगा।
कितना होगा असली रिटर्न
एक बात और जब आप इसे फरवरी 2023 में बेचेंगे तो आपको प्रत्येक एनसीडी के बदले 1050 रु नहीं बल्कि 1000 रु ही मिलेंगे। ये एक घाटा है। मगर उस स्थिति में भी आपका रिटर्न 6-7 फीसदी रहेगा, जो एफडी से अधिक है। यदि आप सभी लिस्टेड एनसीडी की रिसर्च करते हैं तो आप उन बहुत सारे में से कोई बढ़िया यील्ड वाला एनसीडी हासिल कर सकते हैं। मुख्य बात यह है कि आपको सही कीमत पर एनसीडी चुनना होगा। अगर सही प्राइस पर एनसीडी मिल गया तो आपको काफी मुनाफा होगा।
स्टॉक एक्सचेंज से खरीदें-बेचें
एनसीडी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड होते हैं और इसलिए उन्हें वहीं से खरीदा और बेचा जा सकता है। शुरुआत में आप कम मात्रा में एनसीडी खरीदें, क्योंकि ये बहुत अधिक लिक्विड नहीं होते। यानी इन्हें तुरंत बेचना आसान नहीं है। एक और बात यह कि इन्हें खरीद कर आप मैच्योरिटी तक रखें। एनसीडी पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सबल है। हालांकि एनसीडी पर कोई टीडीएस नहीं काटा जाता है। इसका मतलब है कि आपको ब्याज इनकम को अपनी सालाना कुल आय में जोड़ना होगा और उसी के अनुसार रिटर्न दाखिल करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications