नयी दिल्ली। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करते हैं तो आपने देखा होगा कि पिछले कुछ महीनों में एफडी की ब्याज दरों में लगातार गिरावट आई है। बल्कि कई बैंकों की एफडी दरें एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। बड़े बैंक, चाहे सरकारी हों या प्राइवेट, एफडी पर कम ही ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिन प्रमुख बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर कम की है उनमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। ऐसे स्थिति में निवेश स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस समय इन छोटे बैंकों में एफडी पर 9.25 फीसदी तक की ब्याज दर मिल सकती है। अगर आप थोड़ा जोखिम ले सकते हैं तो ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां हम जानेंगे कि इन छोटे बैंकों में एफडी में निवेश करना कितना सुरक्षित है।
सीनियर सिटीजेन्स के लिए बेहतर
वरिष्ठ नागरिकों, जो मुख्य रूप से अपने रिटायरमेंट के खर्चों के लिए एफडी पर निर्भर करते हैं, की एफडी इनकम में गिरावट आई है। सभी प्रमुख बड़े बैंक 6 फीसदी के आस-पास ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। मगर कई छोटे स्मॉल बैंक काफी आकर्षक ब्याज दर दे रहे हैं। यहां सीनियर सिटीजेन्स को 9 फीसदी या इससे ज्यादा तक ब्याज मिल सकता है। मगर इन छोटे बैंकों में पैसा लगाते हुए आपके मन में पीएमसी बैंक और यस बैंक संकट जैसी घटनाओं का ख्याल आ सकता है। ये छोटे बैंक तुलनात्मक रूप से बड़े बैंकों की तुलना में एफडी पर अधिक ब्याज देते हैं क्योंकि उनका मकसह अधिक ग्राहकों को आकर्षित करना होता है।
कितना सुरक्षित रहेगा आपका पैसा
छोटे बैंकों में निवेश करते समय यह याद रखना चाहिए कि यहां रिटर्न जोखिम से जुड़ा हुआ है। अधिक रिटर्न के साथ ज्यादा जोखिम होगा। मगर आप छोटे बैंकों की एफडी में 5 लाख रुपये तक सीमित निवेश कर सकते हैं। क्योंकि डीआईसीजीसी के जमा बीमा कार्यक्रम के तहत आपका इतना पैसा बीमित है। याद रखें कि ये बैंक आरबीआई की सीधी निगरानी में होते हैं, क्योंकि उन्हें पीएसयू और केंद्रीय बैंक द्वारा अन्य निजी बैंकों की तरह अनुसूचित बैंकों के रूप में रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन छोटे बैंकों में 5 लाख रुपये तक की कुल जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट सहित) पीएसयू और बड़े निजी क्षेत्र की ही तरह सुरक्षित है।
क्या यहां निवेश करना चाहिए
हालांकि इन बैंकों में निवेश पर जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर आप निवेश करें तो सतर्क रहें। अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए अपनी पूंजी को ज्यादा बैंकों में फैलाएं। ये पैसा उन बैंकों में लगाएं जहां ज्याजा रिटर्न मिले। कई जगह पैसा लगाने से आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि इन बैंकों में से कहीं भी 5 लाख रुपये से अधिक पैसा जमा न हो। जैसा कि बताया गया कि आपका 5 लाख रु तक पैसा हर बैंक में सुरक्षित है। इस चीज को देखते हुए आप निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपको 15 लाख रुपये का निवेश करना है तो इसे चार अलग-अलग बैंकों में निवेश करें ताकि आपकी पूरी राशि (मूल + ब्याज) सुरक्षित रहे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications