नई दिल्ली, दिसंबर 24। दुनिया में एक से बढ़कर एक क्रिप्टोकरेंसी हैं। इनमें से कई क्रिप्टोकरेंसी ने बहुत ही अच्छा मुनाफा कराया है। क्रिप्टोकरेंसी करेंसी एक तरह ब्लॉकचेन तकनीक है। यह दुनिया को सुरक्षित ट्रेकिंग टेक्नालाजी उपलब्ध कराती हैं। यह तकनीक जितना यूजर फ्रेंडली होगी और इस्तेमाल में आसान, उसी की पूछ रहेगी। इसी तरह के एक क्रिप्टोकरेंसी है, जिसने करीब सवा साल में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। यह रिटर्न कई हजार फीसदी का है।
आइये जानते हैं कि कौन सी है यह क्रिप्टोकरेंसी और इसने कितना रिटर्न दिया है।
जानिए इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम
यह है सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी। सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी ने निवेश करने वालों को तगड़ा मुनाफा कराया है। अगर किसी ने इस क्रिप्टोकरेंसी में 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उस की वैल्यू आज कई लाख रुपये हो गई है। आइये जानते हैं कि 1000 रुपये कितने लाख रुपये बना गया है।
सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी ने कराया लाखों रुपये का फायदा
सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी में अगर किसी ने इस साल जनवरी में निवेश किया होगा, तो उसको 12000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। यह रिटर्न आज के रेट पर करीब 12,157 फीसदी का है। अगर इस रिटर्न के हिसाब से देखें तो सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी में 1000 रुपये का निवेश इस वक्त 12 लाख रुपये से ज्यादा का हो गया है। वहीं अगर यह निवेश 10,000 रुपये का होता तो आज की तारीख में इसकी वैल्यू 1.2 करोड़ रुपये होती। वहीं अगर किसी ने इस क्रिप्टोकरेंसी में जनवरी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त 12 करोड़ रुपये से ज्यादा होती।
जानिए अधिकतम लाभ किसे हो रहा है
सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी में अगर किसी ने लांच के समय निवेश किया होता तो उसको ढेर सारा लाभ मिल रहा होता। सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी 2020 में लांच हुई थी। उस वक्त इसका रेट 0.77 डॉलर था। वहीं आज यह 188 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही है। इस प्रकार इसमें करीब 25,000 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है। अगर किसी ने सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी में लांच के समय 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू 25 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी ने लांच के समय इसमें 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू बढ़कर 2.5 करोड़ रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी ने सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी में लांचिंग के समय 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गई है।
जानिए आज के सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी के रेट
सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी का आज रेट 188.25 डालर (14,125.17 रुपये) है। इस वक्त इसमें 4.86 फीसदी की तेजी है। जहां तक इसकी मार्केट कैप की बात है तो यह 96.32 बिलियन डॉलर (7.23 लाख करोड़ रुपये) है। एक साल में सोलाना (एसओएल) क्रिप्टोकरेंसी का अधिकतम रेट 260.12 डॉलर (19,544.05 रुपये) रहा है। जहां तक एक साल में रिटर्न की बात है तो इस क्रिप्टोकरेंसी ने 12,067 फीसदी का रिटर्न दिया है। जानकारों का मानना है कि देरसवेर क्रिप्टोकरेंसी की तकनीक पर आधारित कारोबार शुरू होंगे, जब इनका ज्यादातर देश मान्यता दे पाएंगे। हालांकि इनको करेंसी की जगह मान्यता शायद ही कभी मिल पाए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications