नयी दिल्ली। सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न के लिहाज से एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट को बेस्ट ऑप्शंस में गिना जाता है। हालांकि एफडी की ब्याज दर अगर कम हो तो आपको अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा। ऊपर से एफडी पर मिलने वाली ब्याज आय पर टैक्स लगता है, जिससे आपका रिटर्न और कम हो जाता है। आपको निश्चित रिटर्न तो मिलेगा, लेकिन उतना नहीं जितना आप उम्मीद करें या आपको दूसरे ऑप्शन में मिल जाये। वहीं इस समय अधिकतर बैंक भी एफडी पर कम ब्याज दर दे रहे हैं। आपको इस समय एफडी पर 6.5 फीसदी तक वार्षिक ब्याज मिल जायेगा। मगर इसके मुकाबले स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी कराने पर आपको 8 फीसदी से 9.5 फीसदी तक का वार्षिक ब्याज मिल सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी तक अधिक ब्याज दिया जाता है। फिर भी सामान्य निवेशकों को 8.5 तक का सालाना ब्याज कमाने का मौका मिल सकता है। कुछ ऐसी ही एफडी के बारे में जानते हैं जो आपको शानदार ब्याज आय दे सकती हैं।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपको एफडी पर 5 फीसदी से 8.5 फीसदी तक की रेट पर ब्याज मिल सकता है। खास बात यह है कि इन एफडी की अवधि केवल 7 दिन से शुरू होती, जबकि सबसे लंबी अवधि 10 साल तक है। यानी आप छोटी से छोटी अवधि से लेकर एक लंबी अवधि तक के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज बढ़ कर 5.6 फीसदी से 9.10 फीसदी रहेगी। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की 16 महीनो की एफडी पर 8.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप न्यूनतम 1,000 रुपये की भी एफडी करवा सकते हैं। इतना ही नहीं 1000 रुपये के बाद 100 रुपये के गुणज में जितनी चाहे उतनी राशि जमा कर सकते हैं। इस बैंक में भी जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ही तरह 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की फैसिलिटी है। यह बैंक आपको एफडी पर 5.50 से 8.10 फीसदी तक का वार्षिक ब्याज दे सकता है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में आप मंथली, तीन महीने, 6 महीने और एक साल पर ब्याज राशि हासिल कर सकते हैं। ये एक खास सुविधा है। मगर ध्यान रखें ब्याज की रकम अवधि के लिहाज से तय होगी।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 4 से 9 फीसदी तक ब्याज देता है। सीनियर सिटिजेंस को 0.60 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। अगर आप इस बैंक में 2 से 3 साल तक की एफडी करवायें तो आपको 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में भी 7 दिन से 10 साल तक की एफडी करवाई जा सकती है, जिस पर 4.75 से 8.5 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजेंस को 5.25 फीसदी से 9 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि 15 से 24 महीनों की अवधि पर ये बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
यह भी पढ़ें - FD : जानिए कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications