नई दिल्ली। मोदी सरकार सस्ता बेचने की स्कीम चलात है। इसका नाम सावरेन स्वर्ण बांड है। यह बांड सरकार की तरफ से आरबीआई जारी करती है। सावरेन स्वर्ण बांड 3 अगस्त 2020 को निवेश के लिए खुल रहा है। कोई भी भारतीय नागरिक इस सावरेन स्वर्ण बांड में निवेश करके 24 कैरेट गोल्ड खरीद सकता है। यह गोल्ड आमतौर पर बाजार रेट से कम पर बेचा जाता है। वहीं अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करें तो आपको 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट अलग से दी जाती है। अगर यह दोनों छूट को मिला लिया जाए तो अच्छा खासा फायदा उठाया जा सकता है। आइये जानते हैं यह पूरी छूट कितनी है।
आरबीआई ने जारी किए सावरेन स्वर्ण बांड के रेट
आरबीआई ने सावरेन स्वर्ण बांड का मूल्य 53340 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया है। वहीं शुक्रवार यानी 31 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 53708 रुपये था। इस प्रकार सावरेन स्वर्ण बांड में निवेश करने वालों को सीधे सीधे 386 रुपये प्रति दस ग्राम का फायदा हो रहा है। वहीं सरकार ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को 500 रुपये प्रति दस ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। ऐसे में अगर कोई ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसे 868 प्रति दस ग्राम की छूट मिल सकती है।
3 अगस्त को निवेश के लिए खुलेगा सावरेन स्वर्ण बांड
भारतीय रिजर्व बैंक ने सावरेन स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 5,334 रुपये प्रति 1 ग्राम तय करते हुए बताया है कि यह निर्गम 3 से 7 अगस्त 2020 के बीच निवेश के लिए खुला रहेगा। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार 2020-21 की श्रृंखला-पांच की सावरेन स्वर्ण बांड योजना का निर्गम मूल्य 5,334 रुपये प्रति ग्राम होगा। इससे पिछली बार के स्वर्ण बांड निर्गम का मूल्य 4,852 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह निर्गम 6 से 10 जुलाई 2020 के बीच आया था। केंद्र सरकार ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह 20 सितंबर तक 6 किस्तों में स्वर्ण बांड जारी करेगी। इसके तहत इस बांड की अंतिम किस्त निवेश के लिए 31 अगस्त 2020 को खुलेगी। इसके एक दिन पहले आरबीआई इसके रेट की घोषणा करेगा।
निवेश करने वालों को मिलेगा ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत यह सोना भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ऐलाट करता है। इस स्कीम के तहत जो लोग गोल्ड खरीदते हैं, उनको हर साल उनके निवेश पर ब्याज भी दिया जाएगा। यह ब्याज 2.50 फीसदी होता है। यह ब्याज निवेशक के बैंक खाते में हर 6 माह में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति 1 लाख रुपये का गोल्ड खरीदता है, तो उसे हर साल सरकार की तरफ से 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त का भुगतान मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी 8 साल में होती है। लेकिन निवेशक चाहें तो 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद इसे बेच भी सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम में कैसे करें निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं, तो ज्यादातर बैंकों ने आपको सीधे इसमें निवेश करने का विकल्प दे रखा है। इस प्रकार की खरीदारी में पेमेंट का ऑनलाइन माना जाएगा और गोल्ड कुछ ज्यादा ही सस्ता मिलेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में अधिकतम कितना खरीद सकते हैं सोना
कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत खरीद सकता है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications