नई दिल्ली। मोदी सरकार की स्कीम सावरेन स्वर्ण बांड में 7 अगस्त 2020 तक निवेश का मौका है। सरकार इस स्कीम के तहत लोगों को 24 कैरेट का गोल्ड एलाट करती है। इस सरकारी स्कीम में लोगों को यह गोल्ड रिजर्व बैंक यानी आरबीआई एलाट करती है। आरबीआई ने 3 अगस्त को साॅवरेन स्वर्ण बांड स्कीम शुरू होते वक्त गोल्ड का रेट 53340 रुपये प्रति 10 ग्राम तय था। यह भाव इस वक्त गोल्ड के बाजार भाव से काफी कम है। इसके लिए अलावा सावरेन स्वर्ण बांड में ऑनलाइन पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। ऐसे में कल तक लोगों के पास मौका है कि वह इस स्कीम के माध्यम से सस्ता गोल्ड खरीद सकते हैं।
कितना सस्ता मिल रहा है गोल्ड
सावरेन स्वर्ण बांड स्कीम के तहत इस वक्त 53340 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर सोना मि रहा है। आज यानी 6 अगस्त 2020 को गोल्ड का रेट बाजार में 55450 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। इस प्रकार साॅवरेन स्वर्ण बांड में निवेश कर लोग 2110 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता सोना खरीद सकते हैं। अगर इसके अतिरिक्त आप और छूट चाहते हैं तो आपको सावरेन स्वर्ण बांड स्कीम में निवेश करते वक्त ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। ऐसा करने पर आपको 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट दी जाएगी। ऐसे में आप आज के बाजार भाव से गोल्ड को 2610 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ते में खरीद सकते हैं।
3 अगस्त को निवेश के लिए खुली थी सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम
सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम निवेश के लिए 3 अगस्त 2020 को खुली थी। यह स्कीम निवेश के लिए 7 अगस्त 2020 तक खुली रहेगी। कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर 24 कैरेट गोल्ड खरीद सकता है। वैसे 7 अगस्त के बाद इस स्कीम में निवेश का एक मौका और मिलेगा। यह मौका 31 अगस्त 2020 से मिलेगा। लेकिन उस वक्त सरकार गोल्ड किस कीमत पर एलाट करेगी यह अभी पता नहीं है। इसलिए अगर सस्ता गोल्ड चाहते हैं कल तक मिल रहे मौके का फायदा उठाएं।
सावरेन स्वर्ण बांड में निवेश करने वालों पैसा हो गया है दोगुना
सावरेन स्वर्ण बांड की शुरुआत 2015 में मोदी सरकार ने की थी। उस वक्त सावरेन स्वर्ण बांड के तहत 10 ग्राम सोने की कीमत 26820 रुपये थी। वहीं 3 अगस्त 2020 को साॅवरेन स्वर्ण बांड की कीमत 53340 रुपये प्रति 10 ग्राम तय की गई है। इस प्रकार जिन लोगों ने 2015 में इस स्कीम के तहत 26820 रुपये लगाया होगा, उनकी वैल्यू इस वक्त 26520 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ चुकी है। इस प्रकार से गोल्ड में किया गया यह निवेश लगभग दोगुना हो चुका है।
जानिए सावरेन स्वर्ण बांड की रेट हिस्ट्री
-3 से 7 अगस्त 2020 के बीच चल रहे साॅवरेन स्वर्ण बांड का रेट 53340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-6 से 10 जुलाई 2020 के बीच आए सावरेन स्वर्ण बांड का रेट 4,8520 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया गया था।
-सावरेन स्वर्ण बांड स्कीम में 2016-17 में रेट 30,567 रुपये प्रति दस ग्राम तय हुआ था।
-सावरेन स्वर्ण बांड में 2017-18 में रेट 29,042 रुपये प्रति दस ग्राम तय हआ था।
-सावरेन स्वर्ण बांड में 2018-19 में रेट 31,659 रुपये प्रति दस ग्राम तय हुआ था।
-सावरेन स्वर्ण बांड में 2019-20 में रेट 37,775 रुपये प्रति दस ग्राम तय हआ था।
कैसे करें सावरेन स्वर्ण बांड में निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं, तो ज्यादातर बैंकों ने आपको सीधे इसमें निवेश करने का विकल्प दे रखा है। इस प्रकार की खरीदारी में पेमेंट का ऑनलाइन माना जाएगा और गोल्ड कुछ ज्यादा ही सस्ता मिलेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर मिलता है ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत यह सोना भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ऐलाट करता है। इस स्कीम के तहत जो लोग गोल्ड खरीदते हैं, उनको हर साल उनके निवेश पर ब्याज भी दिया जाएगा। यह ब्याज 2.50 फीसदी होता है। यह ब्याज निवेशक के बैंक खाते में हर 6 माह में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति 1 लाख रुपये का गोल्ड खरीदता है, तो उसे हर साल सरकार की तरफ से 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त का भुगतान मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी 8 साल में होती है। लेकिन निवेशक चाहें तो 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद इसे बेच भी सकता है।
अधिकतम कितना खरीद सकते हैं सोना
कोई भी भारतीय नागरिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकता है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन पेमेंट पर मिलती है छूट
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी करने पर ऑनलाइन भुगतान किया जाए तो निवेशकों को 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलती है। इस प्रकार गोल्ड को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में नहीं डूब सकता पैसा
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को भारत सरकार की तरफ से आरबीआई जारी करती है, ऐसे में निवेश के डूबने का खतरा नहीं है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भौतिक सोना के मुकाबले रखना आसान और सुरक्षित होता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को बेच कर पैसा निकालना काफी आसान है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर सोने की कीमत बढ़ने के साथ 2.5 फीसदी का सालाना ब्याज लाभ भी मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications