नई दिल्ली। मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सस्ते में सोना बेचती है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक सरकार 5 बार सस्ता गोल्ड बेच चुकी है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की छठी सीरीज की बिक्री 31 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस स्कीम में लोग 4 सितंबर तक निवेश कर 24 कैरेट गोल्ड खरीद सकते हैं। इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा 1 ग्राम तक सोना खरीदने की सुविधा भी है। इसके अलावा सरकार आपके निवेश पैसों पर सालाना ढाई फीसदी का ब्याज भी देती है। यह ब्याज हर साल दो बार में यानी हर छह माह में सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करती है, इसलिए इस निवेश को पूरी तरह से सुरक्षित भी माना जा सकता है।
आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत 2016 में की थी। ऐसे में आइये जानते हैं कि पहली बार में निवेश करने वालों को इस वक्त कितना फायदा हो रहा है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में हुआ 57 फीसदी से ज्यादा का फायदा
वर्ष 2016 में पहली बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किया गया था। उस वक्त आरबीआई ने इसे ऐलाट करने का रेट 3007 रुपये प्रति ग्राम तय किया था। वहीं आज यानी मंगलवार 25 अगस्त 2020 को गोल्ड का रेट 5201 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है। इस प्रकार 2194 रुपये का फायदा लोगों को हो रहा है। अगर प्रतिशत में देखा जाए तो यह फायदा करीब 57 फीसदी से कुछ ज्यादा ही होता है। इसके अलावा निवेश करने वालों को हर साल 2.75 फीसदी ब्याज भी हर साल मिला है। हालांकि अब इस ब्याज को घटाकर 2.50 कर दिया गया है। जहां तक रुपये समझा जाए तो अगर किसी ने करीब 3 लाख रुपये का निवेश इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू बढ़कर अब 5.20 लाख रुपये के करीब हो गई है। इसके अलावा हर साल ब्याज के रूप में 14,000 रुपये अगल से मिल चुका होगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में क्यों मिलता है सस्ता सोना
मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देती है। ऐसे में ऑनलाइन गोल्ड खरीदने वालों को यह अतिरिक्त फायदा होता है। आरबीआई प्रति ग्राम के हिसाब से रेट तय करती है। निवेश इसी हिसाब से गोल्ड बांड के लिए आवेदन कर सकता है। इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की छठी सीरीज में 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच निवेश किया जा सकेगा। निवेश करने वालों को गोल्ड का ऐलाटमेंट 8 सितंबर 2020 को हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदना चाहते हैं तो अभी से तैयारी कर सकते हैं।
किस दिन होगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट की घोषणा
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए रेट की घोषणा आरबीआई शनिवार यानी 29 अगस्त 2020 को करेगा। रेट का तय करने का आधार बीते हफ्ते में रहे गोल्ड के रेट का ऐवरेज निकाला जाता है। इसी आधार पर आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट का भाव घोषित करता है। बाद में इसी घोषित भाव पर लोग सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स निवेश का तरीका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सस्ता गोल्ड मिले तो आपको ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीद करनी होगी। अगर आपके पास पहले से डीमैट अकाउंट है, तो ठीक है, नहीं तो आप अभी भी डीमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह एक दो दिन में खुल जाएगा, जिसके बाद आप ऑनलाइन खरीद और पेमेंट भी कर पाएंगे। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए होती है। डीमैट जिस शेयर ब्रोकर के पास खुला है, वहां से संपर्क कर ऑनलाइन खरीद का फायदा उठा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भी सीधे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड निवेश किया जा सकता है।
जानिए अधिकतम गोल्ड खरीदने की सीमा
अगर आप भारतीय नागरिक हैं तभी इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम (4000 ग्राम) तक सोना खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट है तो वह 1 वित्तीय वर्ष में अधिकतम सीमा 20 किलो ग्राम तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकती है।
गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर 2.5 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। अगर आपने 1 लाख रुपये का निवेश सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में किया है तो 2500 रुपये हर साल ब्याज के रूप में आपको अलग से मिलेगा। ब्याज का यह पैसा सीधे बैंक अकाउंट हर 6 महीने में जमा कराया जाता है। वहीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी 8 साल की है। हालांकि निवेशक के पास 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद पैसा पाने का विकल्प रहता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications