JanNivesh SIP: अब निवेश करने के लिए मोटी रकम की जरूरत नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी म्यूचुअल फंड शाखा के जरिए एक नई SIP स्कीम लॉन्च की है जिसका नाम है JanNivesh SIP। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप मात्र 250 रुपए महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं।

यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो कम इंकम के बावजूद भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं। यह निवेशक को एक ऐसी आदत सिखाती है जो लंबे समय में बड़ा फंड बना सकता है।
पैसा कहां लगता है?
JanNivesh SIP के तहत जमा की गई राशि को SBI Balanced Advantage Fund में लगाया जाता है। यह एक हाइब्रिड स्कीम है, जिसमें निवेशकों का पैसा इक्विटी (शेयर बाजार) और डेट (बॉन्ड/सरकारी सिक्योरिटी) में फंड मैनेजर की रणनीति के अनुसार बांटा जाता है।
इसका फायदा ये होता है कि जब शेयर बाजार ऊपर-नीचे होता है, तब भी जोखिम थोड़ा संतुलित रहता है और आपको स्थिर रिटर्न मिल सकता है।
कैसे करें निवेश की शुरुआत?
इस स्कीम में निवेश करना बेहद आसान है। अगर आपके पास SBI YONO ऐप है, तो आप घर बैठे ही निवेश शुरू कर सकते हैं। इस SIP में आप अपनी सहूलियत के अनुसार मंथली, वीकली या डेली आधार पर निवेश तय कर सकते हैं।
250 रुपए से कितना फंड बन सकता है?
अगर आप हर महीने 250 रुपए का SIP करते हैं और इसे 30 साल तक जारी रखते हैं, तो आप कुल ₹90,000 निवेश करेंगे। 12% औसत अनुमानित रिटर्न के अनुसार आपको करीब 6.80 लाख रुपए का ब्याज मिल सकता है। इस तरह आपका कुल फंड 7.70 लाख रुपए बन जाएगा।
कुछ और उदाहरण भी देखिए
समय कुल निवेश ब्याज (12% अनुमानित) कुल राशि
5 साल ₹15,000 ₹5,276 ₹20,276
10 साल ₹30,000 ₹26,009 ₹56,009
20 साल ₹60,000 ₹1,69,964 ₹2,29,964
25 साल ₹75,000 ₹3,50,552 ₹4,25,552
इस स्कीम की खूबी क्या है?
छोटे निवेशकों के लिए आसान शुरुआत
लंबी समय में बड़ा फंड तैयार करने का मौका
शेयर बाजार की जोखिम से आंशिक सुरक्षा
अनुभवी फंड मैनेजर द्वारा पैसे का मैनेजमेंट
बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक डेबिट की सुविधा
अगर आप निवेश की दुनिया में नए हैं और ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते, तो SBI की JanNivesh SIP स्कीम आपके लिए बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। 250 रुपए जैसे छोटे निवेश से समय के साथ बड़ा फंड बनाना संभव है। यह स्कीम सिर्फ पैसे का निवेश नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भविष्य की ओर पहला कदम है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications