नई दिल्ली, जनवरी 23। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से जारी बिकवाली के बीच 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में बाजार में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके साथ ही शेयर बाजार में लगातार चार सप्ताह की बढ़ोतरी का सिलसिला भी टूट गया। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,185.85 अंक (3.57 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,037.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 638.55 अंक (3.49 फीसदी) गिर कर 17,617.2 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो बीएसई इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स 6.5 प्रतिशत, बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स 5.8 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 5.2 प्रतिशत गिर गया। हालांकि बीएसई पावर इंडेक्स में 2.6 फीसदी की तेजी आई। वहीं बीएसई मिडकैप सूचकांक में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप सूचकांकों में सप्ताह के दौरान नये रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद तीन प्रतिशत की गिरावट आई। अगला कारोबारी हफ्ता छोटा (4 दिन का) होगा, क्योंकि गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी को भारतीय बाजार बंद रहेगा। बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, मगर फिर भी 5 शेयर 54.6 फीसदी तक रिटर्न देने में कामयाब रहे।
खंडवाला सिक्योरिटीज़
खंडवाला सिक्योरिटीज़ एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 36.29 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 54.6 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 19.5 रु से 30.15 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 4.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 30.15 रु पर बंद हुआ। 54.6 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.54 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
किंग्स इंफ्रा
किंग्स इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 35 रु से 52.60 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 50.29 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 121.79 करोड़ रु है। 5 दिन में 50.29 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 52.60 रु पर बंद हुआ।
कॉस्को
कॉस्को भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 49.15 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 183 रु से 272.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 49.15 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 112.26 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 272.95 रु पर बंद हुआ।
बिनी
बिनी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 178.90 रु से 262.35 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.65 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 585.55 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 262.35 रु पर बंद हुआ।
रसंदिक इंजीनियरिंग
रसंदिक इंजीनियरिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 113.05 रु से 165.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.26 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 98.80 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 165.35 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications