नयी दिल्ली। भले ही यूके में नए कोविड-19 मामलों पर चिंता के कारण शेयर बाजार में कुछ गिरावट आई है, मगर भारतीय सूचकांक अभी भी कोविड संकट से पहले जितने हाई लेवल पर थे उससे ऊंचे स्तरों पर हैं। ये साल कोरोना संकट की चपेट में बीत गया, मगर इसके बावजूद शेयर बाजार ने न सिर्फ मार्च के निचले स्तरों से वापसी की, बल्कि नया रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। इससे शेयर बाजार निवेशकों ने जम कर मुनाफा कमाया। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी ने टॉप 5 शेयर चुने हैं, जो अगले साल अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 5 शेयरों के नाम, जो आपकी बैठे-बिठाए एक्स्ट्रा कमाई करवा सकते हैं।
बंधन बैंक
ब्रोकरेज हाउस के विश्लेषकों का मानना है कि पूर्वोत्तर भारत में इसकी बढ़िया उपस्थिति है। भारत में इसकी बाजार हिस्सेदारी अच्छी है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 तक बैंक के पास कुल लगभग 2 करोड़ ग्राहक हैं, जबकि इसकी लोन बुक (बांटा गया लोन) 76 हजार करोड़ रु का है। बंधन बैंक का शेयर इस समय 398 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 641.17 अरब रु है।
बिड़ला कॉर्पोरेशन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी ने 2025 तक अपनी मौजूदा क्षमता को 15.6 एमटीपीए (सालाना मिलियन टन) से बढ़ा कर 25.6 एमटीपीए करने की योजना को हरी झंडी दिखा दी है। ये इसकी फ्यूचर ग्रोथ के लिए एक बढ़िया संकेत है। इसके अलावा बिड़ला कॉर्प की सीमेंट क्षेत्र में 4.2 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य, उत्तरी राज्यों में इसका मजबूत आधार है।
गेल
ऑयल ड्रिलिंग और एक्सप्लोरेशन कंपनी अब पेट्रोकेमिल्स, स्पेशियलिटी केमिकल्स और रिन्यूएबल्स में कदम रखने जा रही है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने राष्ट्रीय गैस पाइपलाइन ग्रिड और सिटी डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अगले पांच वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। इस समय गेल का शेयर 120 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 541.90 अरब रु है।
एचपीसीएल
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के पास एक व्यापक वितरण और विपणन नेटवर्क है, जिसमें क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन, डिपो, टर्मिनल और 16,707 रिटेल आउटलेट शामिल हैं। अगले पांच वर्षों की अवधि में कंपनी 60000 करोड़ रुपये के निवेश करने की योजना बना रही है। इससे ये अपनी रिफाइनरियों की क्षमता का विस्तार, पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार और नई पाइपलाइनों की स्थापना सहित इंफ्रा निर्माण और डेवलप करेगी। एचपीसीएल का शेयर इस समय 213.30 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 325.26 अरब रु है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी के पास एक बड़ा डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क है। अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने कहा जीएसके के उपभोक्ता व्यवसाय को खरीदने के बाद कंपनी कर्ज मुक्त है और इसके पास काफी कैश है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर इस समय 2400 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 5.64 लाख करोड़ रु है। शेयर बाजार में निवेश से पहले जोखिम पर जरूर विचार करें। क्योंकि शेयर बाजार निवेश के लिहाज से काफी जोखिम वाली जगह है। यहां निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से जरूर विचार करें या उसकी सलाह लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications