नई दिल्ली, सितंबर 17। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। इन कंपनियों में निवेश करने वालों को काफी अच्छा रिटर्न मिला है। अगर एक साल का रिटर्न ही देखा जाए तो एक कंपनी ने एक साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 12 लाख रुपये से भी ज्यादा का कर दिया है। यही नहीं यह अभी भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। आज यानी शुक्रवार (17 सितंबर 2021) को भी यह शेयर अपर सर्किट पर ट्रेड कर रहा है। अपर सर्किट का मतलब होता है कि यह शेयर एक दिन में कितना ऊपर जा सकता है। अगर आप भी इस अच्छे शेयर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर इस शेयर के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
इस शेयर का नाम है नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया
नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया के शेयर ने निवेशकों को रिकॉड तोड़ मुनाफा कराया है। कंपनी ने एक साल में करीब 1250 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इस प्रकार से अगर किसी ने इस शेयर में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 12 लाख रुपये से ज्यादा की हो चुकी है।
एक साल पहले जानिए किस रेट पर था नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया का शेयर
आज से ठीक एक साल पहले नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया का शेयर करीब 300 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। वहीं यह आज यानी 17 सितंबर 2021 को 3780 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो इस शेयर ने पिछले साल सितंबर से लेकर इस सितंबर तक करीब 1250 फीसदी के आसपास का मुनाफा कराया है। वहीं इस दौरान सेंसेक्स ने करीब 53 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर इस वक्त अपने 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं कंपनी की मार्केट कैप करीब 7560 करोड़ रुपये है। जून 2021 तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 73.94 फीसदी की थी।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया का शेयर
आज यानी 17 सितंबर 2021 को नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया का शेयर बीएसई पर 3780 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर का बीएसई पर आज जहां न्यूनतम स्तर 3,672.00 रुपये का रहा, वहीं उच्चतम स्तर 3780 रुपये का रहा। इस प्रकार यह शेयर आज 180 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसके आलवा नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया का शेयर आज बीएसई पर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया का शेयर केवल बीएसई पर ही लिस्ट है। यह शेयर एनएसई पर लिस्ट नहीं है।
नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया के शेयर का रिटर्न
नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया के शेयर ने एक हफ्ते में 27.30 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इस कंपनी के शेयर ने एक माह में 39.22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा नेशनल स्टैंडर्ड इंडिया के शेयर ने 3 माह में 225.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस साल का रिटर्न देखा जाए तो यह 752.31 फीसदी का है।
नोट : अगर शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर ले लें। क्योंकि शेयर के बारे में जानकारों की राय लगातार बदलती रहती है। ऐसे में आपके निवेश के वक्त यह शेयर निवेश के लिए कैसा है, यह वित्तीय बाजार के जानकार ही आपको उस वक्त पर बता सकेंगे।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी



Click it and Unblock the Notifications