Post office Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्कीम होती है जिसमें निवेश करके आप बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना देश की बेटियों के लिए शुरू की गई एक योजना है। पोस्ट ऑफिस के जरिए आप इस स्कीम में आसानी से निवेश कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन केवल 10 साल से कम उम्र की बेटियों का ही किया जा सकता है। इस योजना में अकाउंट खोलने के बाद 15 साल तक निवेश किया जा सकता है, जिसके बाद 21 साल की उम्र में यह मैच्योर हो जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज की हर तीन महीने में समीक्षा की जाती है।

8.2% मिलेगा ब्याज (Sukanya Samriddhi Yojana)
इस योजना में एक साल में निवेश किए गए पैसों पर सालाना 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। अगर आप सुकन्या समृद्धि खाते में हर महीने 10,000 रुपये जमा कराते हैं, तो पांच साल में कुल निवेश राशि यह राशि 1,80,000 रुपये हो जाएगी। अगर मैच्योरिटी पर ब्याज दर 8.2 फीसदी भी मानकर चले तो मैच्योरिटी तक बेटी के लिए एक मोटा अमाउंट तैयार हो जाएगा।
ये है पूरी कैलकुलेशन (sukanya samriddhi yojana Account)
अगर बेटी के 21 साल की होने पर पूरी राशि निकाली जाए तो मैच्योरिटी की रकम 5,54,206 रुपये होगी, जिसमें निवेश की गई राशि 1,80,000 रुपये होगी। इसमें ब्याज से अर्जित की गई राशि पांच साल में 3,74,206 रुपये होगी। इस तरह सुकन्या समृद्धि अकाउंट में हर माह 10,000 रुपये जमा करने पर 21 साल की होने पर आपकी बेटी को करीब 5,54,206 रुपये मिलेंगे।
मिलेंगे कई सारे फायदे
ये सरकार की गारंटी वाली योजना है तो ऐसे में ये सुरक्षित है। इनकम टैक्स में 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट भी मिलती है। इसमें आप 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक निवेश कर सकते हैं। इसमें अकाउंट खुलवाते वक्त आपकी बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए और एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के लिए खाता खुलवाया जा सकता है। अगर आप भी इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में बेटी के लिए अकाउंट खुलवाने की सोच रहे हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी अपनी नजदीक के पोस्ट ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications