Sukanya Samridhi Yojana: अब पीएनबी के मौजूदा ग्राहक अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना खाता घर बैठे खोल सकते हैं। पीएनबी वन मोबाइल ऐप पर शुरू हुई इस सुविधा से बैंक जाने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें और टैक्स-फ्री बचत की शुरुआत करें, वो भी पूरी तरह डिजिटल तरीके से।

इस सुविधा का कर सकते हैं यूज
अगर आपकी बेटी है और आप उसके भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं, तो अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने मोबाइल ऐप पीएनबी वन पर एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे ही सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) का अकाउंट खोल सकते हैं।
हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल बैंक के मौजूदा कस्टमर्स ही कर पाएंगे। यानी अगर आपके पास पहले से पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है और आप पीएनबी वन मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तभी आप इस सुविधा के जरिए सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है?
यह एक सरकारी योजना है जिसमें आप अपनी बेटी के लिए पैसे जमा कर सकते हैं ताकि आगे चलकर उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च में मदद मिल सके। इसमें अन्य सेविंग स्कीम के मुकाबले अच्छा ब्याज (इस समय 8%), टैक्स में छूट और मेच्योरिटी पर पूरा अमाउंट टैक्स फ्री होता है।
PNB ONE ऐप से कैसे खोले सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट
- अपने फोन में पीएनबी वन ऐप खोलें और लॉगिन करें।
- मेनू से 'सर्विस' पर जाएं।
- इसके बाद 'गवर्मेंट इनिशिएटिव' चुनें।
- अब 'सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपनिंग' ऑप्शन पर टैप करें।
- स्क्रीन पर दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
फिलहाल ऑनलाइन सिर्फ अकाउंट खोला जा सकता है। बाद में अगर आपको पैसे निकालना है या अकाउंट बंद करना है, तो आपको पीएनबी के ब्रांच जाना होगा।
ट्रिपल टैक्स-फ्री कैटेगरी में आती है यह योजना
सुकन्या समृद्धि योजना में आप हर साल कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकते हैं। यह अकाउंट 21 साल के लिए चलता है या फिर जब बेटी की शादी 18 साल के बाद होती है, तब तक। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें जमा की गई रकम, उस पर मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि - तीनों पर कोई टैक्स नहीं लगता। इसे ट्रिपल टैक्स-फ्री यानी EEE स्कीम कहा जाता है, जो Section 80C के तहत टैक्स छूट देती है। यह योजना उन माता-पिता के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो अपनी बेटी के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री बचत करना चाहते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications