नई दिल्ली, दिसंबर 5। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। एक तरफ जहां शेयर बाजार में बीते दिनों गिरावट का दौर रहा, वहीं एक शेयर निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहा था। इस शेयर ने देखते ही देखते ही निवेशकों को अमरी बना दिया है। अगर आप भी इस शानदार शेयर के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। वैसे यह शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भी तेजी के साथ बंद हुआ है। यह शेयर शुक्रवार को करीब 5 फीसदी के अपर सकिर्ट के साथ 78.15 रुपये के रेट पर बंद हुआ है।
जानिए कौन सी है यह कंपनी
यह है सूरज इंडस्ट्रीज। सूरज इंडस्ट्रीज कंपनी के शेयर ने निवेशकों को बीते एक साल में ही मालामाल कर दिया है। अगर 1 माह में मुनाफे की बात की जाए तो सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर का रेट 32.80 रुपये से बढ़कर 78.15 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार केवल एक माह में ही इस शेयर ने करीब 140 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं अगर बीते 6 माह की बात करें तो यह शेयर 2.24 रुपये से बढ़कर 78.15 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अगर 1 साल की बात की जाए तो सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर ने 1.95 रुपये के रेट से 78.15 रुपये के स्तर को छुआ है। इस प्रकार एक साल में ही 3900 फीसदी का मुनाफा इस शेयर ने कराया है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ा सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर में पैसा
अगर किसी निवेशक ने आज से ठीक 1 माह पहले सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसकी वैल्यू अब बढ़कर 2.40 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर अगर निवेशक ने आज से करीब 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 35 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा अगर किसी ने इस शेयर के 1.95 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब करीब 40 लाख रुपये होगी।
जानिए कैसे बनाया सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर ने करोड़पति
सूरज इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में लिस्ट में और यहां पर ही ट्रेड होता है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर ने बीते एक साल के दौरान जहां उच्चतम का स्तर 78.15 रुपये का बनाया है, तो वहीं न्यूनतम का स्तर 95 पैसे का बनाया है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये से कुछ ज्यादा का निवेश साल के न्यूनतम स्तर पर किया होगा तो आज उसकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications