Suzlon Energy share returns: सुजलॉन एनर्जी के शेयर रोज कोई न कोई बड़ी खबर आ रही है। वहीं यह सस्ता शेयर लगातार ऊपर ही जा रहा है। स्थिति यह है कि यह 25 रुपये के आसपास वाला यह शेयर एक साल में पैसा दोगुना से ज्यादा कर चुका है। वहीं तीन साल में तो पैसा 7 गुना से ज्यादा तक कर चुका है। आइये जानते हैं इस शेयर के बारे में।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी शेयर के रिटर्न की बात है तो यह काफी अच्छा है। आइये जानते हैं कि कितने समय में इस शेयर ने कितना रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी: एक माह में रिटर्न 10.21 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी: 3 माह में रिटर्न 75.59 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी: 1 जनवरी 2023 से अभी तक का रिटर्न 144.34 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी: 1 साल का रिटर्न 219.75 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी: 3 साल का रिटर्न 763.33 प्रतिशत

बीते एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी का शेयर काफी तेजी से ऊपर गया है। प्रतिशत में यह आंकड़ा सही तस्वीर नहीं दिखाता है। बीते एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी का शेयर 6.60 रुपये से लेकर 27.05 रुपये के बीच घूमा है। यानी अगर किसी ने इसे सस्ते में खरीदा होगा, तो उसका पैसा एक साल के अंदर ही सुजलॉन एनर्जी ने चार गुना से ज्यादा तक कर दिया है।
सबसे ज्यादा खास बात है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर में ट्रेडिंग का वॉल्यूम काफी ज्यादा है। अगर देखा जाए तो बीते एक हफ्ते का ट्रेडिंग का वॉल्यूम बीएसई और एनएसई में मिलाकर करीब 13 करोड़ शेयरों का रोज है। वहीं पिछले एक माह का बीएसई और एनएसई में मिलाकर यह ट्रेडिंग का वॉल्यूम रोज करीब 19 करोड़ शेयर का है।
इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अब म्यूचुअल फंड भी भारी मात्रा में खरीद कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार म्यूचुअल फंड किसी शेयर में तभी निवेश करते हैं, जब उनको उससे अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है। ऐसे में सुजलॉन एनर्जी में लम्बे समय का निवेश किया जा सकता है, क्योंकि म्यूचुअल फंड भी लम्बे समय के लिए ही निवेश करते हैं।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का लेटेस्ट रेट जानने के लिए आगे क्लिक करें: Suzlon Energy share Rtae
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications