Suzlon Energy Share Target: पिछले काफी समय से सुजलॉन एनर्जी का शेयर निवेशकों की पसंद बना हुआ है। यह शेयर बीते एक साल में 318 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुका है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह शेयर तेजी से ऊपर और नीचे हो रहा है। ऐसे में निवेशकों के मन में डर पैदा हो रहा है। लेकिन आइये जानते हैं कि सुजलॉन एनर्जी में निवेश को लेकर क्या करें।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते शनिवार को गिरावट के साथ 41.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं शनिवार को इस शेयर ने एनएसई पर अपना निचला स्तर 41.25 रुपये का बनाया है। वहीं ऊपरी स्तर 42.45 रुपये का बनाया है। वहीं अगर देखा जाए तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने बीते एक साल के दौरान एनएसई पर न्यूनतम स्तर 6.60 रुपये का बनाया था। इसके अलावा एनएसई पर ऊपरी स्तर 45.70 रुपये का बनाया है।

वहीं जानकारों की राय है कि अगर सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रेट अगर 44 रुपये का स्तर मजबूती के साथ पार कर लेता है, तो यह अराम से 50 रुपये से लेकर 54 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं च्वाइस ब्रोकिंग में उपाध्यक्ष कुणाल वी परार के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर 52 रुपये से लेकर 55 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है, तो पिछले कई साल से यह काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक माह के दौरान 17.25 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने तीन माह के दौरान 28.62 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 जनवरी से लेकर आज तक 9.42 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक साल के दौरान 318.00 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने तीन साल के दौरान 538.17 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में इन दिनों भारी ट्रेडिंग भी हो रही है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते ट्रेडिंग डे पर करीब 5 करोड़ शेयर की ट्रेडिंग हुई थी। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर में पिछले एक हफ्ते में औसत 6 करोड़ शेयर की रोज ट्रेडिंग हुई है। वहीं एक माह के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में रोज औसत ट्रेडिंग करीब 7 करोड़ शेयरों की रही है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये की है। वहीं आज के रेट पर सुजलॉन एनर्जी की मार्केट कैप करीब 56,829 करोड़ रुपये है। यहां पर ध्यान रखने की बात है कि कंपनी काफी समय से लाभांश का भुगतान नहीं कर रही है।
सुजलॉन एनर्जी कंपनी पिछले कुछ समय पहले पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई थी। इसके शेयर में भारी तेजी का कारण भी यही है। इससे पहले कंपनी बुरी तरह कर्ज में डूबी हुई थी। कर्ज पटाने के लिए कंपनी को कर्ज लेना पड़ रहा था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है, जिसका फायदा निवेशकों को मिल रहा है। यही कारण है कि खुदरा निवेशक से लेकर म्यूचुअल फंड और देश और विदेश के निवेश भी निवेश करके फायदा उठा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला करने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। कोशिश करें कि वित्तीय सलाहकार सेबी से रजिस्टडर्ड जरूर हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications