Latest target price of Suzlon Energy share: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज फिर अपर सर्किट लगा है। इस अपर सर्किट के साथ सुजलॉन का शेयर 25.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अपर सर्किट के बाद भी सुजलॉन के शेयर में भारी मांग है और सुबह 11 बजे तक करीब 9 करोड़ शेयरों में कारोबार हो चुका है। वहीं ब्रोकरेज हाऊस अब भी सुजलॉन में निवेश की सलाह दे रहे हैं।
आज सुबह सुजलॉन एनर्जी का शेयर 25.85 रुपये के अपर सर्किट के स्तर पर ही खुला। इसके बाद से यह अभी भी अपर सर्किट पर ही कारोबार कर रहा है। जहां तक सुजलॉन एजर्नी के शेयर के एक साल के लो और हाई रेट की बात है तो यह 6.60 रुपये और 25.85 रुपये का है।

जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले कुछ समय से मल्टीबैगर साबित हो रहा है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते एक माह में 43.21 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 142.72 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते एक साल में करीब 215.24 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। जहां तक 3 साल के रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर 571.43 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के टारगेट प्राइस
सुजलॉन एनर्जी पर ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने खरीद की सलाह देते हुए 30 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस टारगेट प्राइस के अनुसार अभी भी सुजलॉन का शेयर करीब 38 फीसदी की कमाई करा सकता है।
वहीं एंजेल वन के इक्विटी तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक राजेश भोसले के अनुसार सुजलॉन एजर्नी उनकी राय पॉजिटिव है। इनके अनुसार अगर किसी कारण से सुजलॉन का शेयर 22 रुपये से लेकर 22.5 रुपये के स्तर पर आता है तो निवेश किया जा सकता है। वहीं सुजलॉन में 27 रुपये का रजिस्टेंट देखा जा सकता है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है, सिर्फ सुजलॉन का रिटर्न बताया जा रहा है और ब्रोकरेज हाऊस की तरफ से जारी प्राइस टारगेट बताया जा रहा है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications