Suzlon Energy: आज शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर है, लेकिन सुजलॉन एनर्जी के शेयर में फिर से अपर सर्किट लग गया है। सुजलॉन एनर्जी में 5 प्रतिशत का सर्किट है, इस प्रकार से आज यह सस्ता शेयर 5 फीसदी और ऊपर चला गया है। आज सुबह सुजलॉन एनर्जी का तेजी के साथ खुला। धीरे धीरे इसमें और तेजी आती गई। 11 बजे के आसपास आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अपर सर्किट लग गया है।
इस वक्त सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रेट 28.25 रुपये है। आज इसमें 5 फीसदी यानी एक रुपये तीस पैसे की बढ़त है। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अपना लो स्तर 27.10 रुपये का और उच्च स्तर 28.25 रुपये का बनाया है। जहां तक एक साल के हाई और लो की बात है तो यह 6.60 रुपये और 28.25 रुपये का है। यानी आज सुजलॉन का शेयर एक साल के आई स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में ट्रेडिंग भी काफी ज्यादा हो रही है। आज 11 बजे तक एनएसई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर में करीब 140,612,790 शेयर की ट्रेडिंग हो चुकी है। जिन शेयर में ज्यादा ट्रेडिंग होती है, उनको अच्छा माना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि इस शेयर की भारी मांग है। बीते एक हफ्ते के दौरान रोजाना करीब 14 करोड़ शेयर और बीते एक माह के दौरान रोज 16 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है तो यह काफी अच्छा रहा है। आइये जानते हैं यह रिटर्न कितना रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 हफ्ते का रिटर्न 10.14 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 माह का रिटर्न 17.22 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 माह का रिटर्न 54.37 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 जनवरी से लेकर अभी तक का रिटर्न 166.51 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 साल का रिटर्न 257.59 प्रतिशत रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 साल का रिटर्न 874.14 प्रतिशत रहा है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर के बारे में बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications