Suzlon Energy: आज सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 100 की भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके चलते बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयरों के रेट धड़ाम हो गए हैं। लेकिन सुजलॉन एनर्जी का शेयर ऐसे में भी कमाई करा रहा है।
आज कई दिनों के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी आई है। पिछले कई दिनों से यह शेयर 25 रुपये के आसपास अटक गया था। लेकिन आज एकदम से तेजी आई है। जानकारों का मानना है कि 25 रुपये के आसपास सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अच्छी ट्रेडिंग हुई है। ऐसे में माना जा सकता है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर अब तेजी से ऊपर जा सकता है।

सुजलॉन एनर्जी का आज दोपहर में करीब 12 बजे 26.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज अभी तक 25.75 रुपये का लो और 26.95 रुपये का हाई का स्तर बना चुका है। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 52 हफ्ते का हाई और लो स्तर 6.60 रुपये और 27.05 रुपये का है।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष टेक्निकल रिसर्च वैशाली पारेश ने सुजलॉन एनर्जी शेयर में निवेश की सलाह की साथ 34 रुपये का प्राइस टारगेट जारी किया है। इसके अलावा जेएम फाइनेंशियल ब्रोकरेज हाउस ने सुजलॉन एनर्जी पर खरीद की राय के साथ टारगेट प्राइस 30 रुपये का जारी किया है।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 हफ्ते का रिटर्न: 2.88 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 महीने का रिटर्न: 7.00 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 महीने का रिटर्न: 59.23 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का इस साल 1 जनवरी से लेकर अभी तक का रिटर्न : 152.36 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 साल का रिटर्न: 238.61 प्रतिशत
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 साल का रिटर्न: 822.41 प्रतिशत
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications