Suzlon Energy Stocks to Buy: शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार की नजर आज 7 जून को RBI MPC के फैसले पर होगी. इसमें सेंट्रल बैंक ब्याज दरों, महंगाई और GDP ग्रोथ को लेकर अपडेट जारी किया जाएगा. ऐसे में बाजार में तेज हलचल रहेगी. उतार-चढ़ाव वाले बाजार में चुनिंदा क्वालिटी शेयर फोकस में रहने वाले हैं. मल्टीबैगर स्टॉक सुजलॉन एनर्जी पर फोकस में है. क्योंकि ब्रोकरेज फर्म समेत मार्केट एक्सपर्ट शेयर पर लगातार खरीदारी की राय दे रहे हैं. शेयर का भाव 50 रुपए से कम है और फंडामेंटल बेहद मजबूत है. ऐसे में शेयर ट्रेडर्स का फेवरेट है. मॉर्गन स्टेनली, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के बाद अब मार्केट एक्सपर्ट प्रशांत तापसे ने भी शेयर पर बुलिश स्ट्रैटेजी दी है. इसके तहत शेयर पर लंबी अवधि के लिए खरीदारी की राय के साथ बड़ा टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर बीते 1 साल में करीब 300% रिटर्न दे चुका है.
बाजार की नजर RBI के फैसले पर होगी
मेहता इक्विटीज लिमिटेड में प्रशांत तापसे ने कहा कि यूरोपीय सेंट्रल बैंक यानी ECB ने ब्याज दरों में कटौती की, जो 2019 के बाद पहली कटौती है. ये ग्लोबल स्तर पर देखें तो फेडरल रिजर्व के स्टांस को भी दर्शा रहा है. यानी US FED भी इस बार दरों में कटौती कर दे तो हैरानी की बात नहीं. फिलहाल भारतीय शेयर बाजार की नजर आज 10 बजे RBI गवर्नर शक्तिकांत दास पर होगी, जोकि MPC मीटिंग के फैसले के बारे में बताएंगे.
उन्होंने कहा कि निफ्टी इंडेक्स तेजी के संकेत दे रहा. जोकि 22,500 अंक से ऊपर मजबूत बना हुआ है. तापसे ने ट्रेडर्स के लिए सलाह देते हुए कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी को खरीदें. साथ ही गेल, बायोकॉन और एनटीपीसी जैसे खास स्टॉक पर तेजी का रुख अपनाएं. इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी को 18 से 24 महीनों की अवधि के लिए खरीदें. शेयर को 49 रुपए के मौजूदा स्तरों पर खरीदें. शेयर को 31 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें, जोकि 75 रुपए का लेवल टच कर सकता है.
सुजलॉन एनर्जी पर खरीदारी की राय
मल्टीबैगर शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश रेटिंग दी है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर शॉर्ट टर्म में 53 रुपए का लेवल टच कर सकता है. शेयर को 48 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर 6 जून को 49.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली भी शेयर पर बुलिश है. शेयर पर 58.5 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस साल यानी 2024 में अब तक 24 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. पिछले 12 महीने में शेयर 300% तक उछला है.

शेयर के दमदार हैं फंडामेंटल
मॉर्गन स्टेनली ने रिपोर्ट में कहा कि Suzlon 2.0 को पूरी तरह भारत के एनर्जी ट्रांजिशन से फायदा मिलेगा. ऑपरेटिंग कॉस्ट घटाने और डीलेवरेजिंग प्रॉसेस के बाद कंपनी बेहद मजबूत स्थिति में है. सुजलॉन एनर्जी ने अलग-अलग तिमाहियों में में QIP और राइट इश्यू के जरिए फंड जुटाए हैं. इसके बाद कंपनी कर्जमुक्त हो गई. मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी के पास नेट कैश बैलेंस 1100 करोड़ रुपए थे.
अगले 5 सालों में मिलेंगे भारीभरकम ऑर्डर
ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि बाजार ने अब तक कंपनी की ग्रोथ क्षमता की तारीफ नहीं किया है. जबकि अगले 5 सालों में कंपनी को 32GW का विंड ऑर्डर यानी 31 अरब डॉलर का ऑर्डर मिल सकता है. अर्निंग CAGR भी FY24-27 यानी 3 साल के दौरान 57% रहने का अनुमान है. बता दें कि मॉर्गन स्टेनली के अलावा नुवामा ने भी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 53 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
मल्टीबैगर स्टॉक ने बरसाए पैसे
Suzlon Energy की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने 17 देशों में विंड पावर प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. दमदार ऑर्डर बुक और अच्छे फंडामेंटल के दम पर शेयर हमेशा ट्रेडर्स का फेवरेट रहा है. इसके शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया, जोकि एक मल्टीबैगर स्टॉक है. शेयर पिछले एक साल में 300% की दिखा चुका है. 2 साल की अवधि में तो रिटर्न का आंकड़ा करीब 500% का है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 63,625.26 करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications