Swiggy IPO News: फूड टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी स्विगी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का साइज बढ़ाने पर विचार कर रही है. कंपनी नए शेयर जारी करके 5,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है, जो पहले 3,750 करोड़ रुपये तय किया गया था. इस बदलाव को 3 अक्टूबर को कंपनी की EGM में अंतिम रूप दिया जाएगा.
3 अक्टूबर को मिलेगी अंतिम मंजूरी
स्विगी के पब्लिक इश्यू का साइज ऐसे समय में बढ़ाया गया है जब कंपनी इस साल के अंत में स्टॉक एक्सचेंजों पर अपनी लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. इस कदम का टारगेट इंस्टेंट कॉमर्स सेक्टर में बढ़ते कंपिटीशन के बीच अपने लिक्विडिटी फ्लो को मजबूत करना है. स्विगी के को-फाउंडर और ग्रुप CEO श्रीहर्ष मजेटी इन प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में कंपनी का मार्गदर्शन कर रहे हैं.
IPO से मिलने वाले एक्सट्रा फंड से स्विगी को अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है. IPO के आकार पर अंतिम फैसला 3 अक्टूबर को ईजीएम के दौरान किया जाएगा.
स्विगी के पब्लिक इश्यू साइज में इजाफा
यदि नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो कुल IPO साइज 1.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. शुरुआत में स्विगी ने 1.25 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें 3,750 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 6,664 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल (OFS) के हिस्से के रूप में शामिल थे. बता दें कि OFS साइज में कोई बदलाव नहीं किया है.

फास्ट डिलीवरी बिजनेस में बढ़ा कंपिटीशन
मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जब स्विगी ने पहली बार अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए, तब से ज़ोमैटो और ब्लिंकिट जैसी पीयर्स कंपनियों ने प्रॉफिटेबिलिटी और मार्केट कैप में अहम सुधार दिखाया है. निवेशक Zepto जैसे अन्य कंपनियों में भी रुचि दिखा रहे हैं, जिसने हाल ही में 1 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. वॉलमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए तेजी से डिलीवरी के सेक्टर में एंट्री किया है.
स्विगी का फाइनेंशियल सुधरा
ज़ोमैटो से कई पैरामीटर पर पिछड़ने के बावजूद स्विगी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है. वित्त वर्ष 2024 में स्विगी की आय वित्त वर्ष 2023 के 8,265 करोड़ रुपए से 36 फीसदी बढ़कर 11,247 करोड़ रुपए हो गया. इसी अवधि में बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट की वजह से घाटा 4,179 करोड़ रुपए से 44 पीसदी कम होकर 2,350 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, गुरुग्राम बेस्ड ज़ोमैटो ने FY24 में 12,114 करोड़ रुपए की आय और 351 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications